दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, पटना में हाई-अलर्ट, फोर्स तैनात:लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग; आज दिल्ली से बिहार आनेवाली 5 ट्रेनें कैंसिल

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, पटना में हाई-अलर्ट, फोर्स तैनात:लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग; आज दिल्ली से बिहार आनेवाली 5 ट्रेनें कैंसिल

दिल्ली के जंतर-मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पटना में अलर्ट है। संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। जेपी गोलंबर पर सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं। जेपी गोलंबर औक डाकबंगला चौरोहे पर लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग की गई है। CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसका असर बिहार आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। संपूर्ण क्रांति, तेजस राजधानी, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत समेत 5 ट्रेनें शनिवार को दिल्ली से नहीं खुलेंगी। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि शनिवार को अप में राजेंद्रनगर से दिल्ली के लिए खुलने वाली कोई ट्रेन रद्द नहीं है। आज दिल्ली ने बिहार नहीं आएंगी ट्रेनें दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें शुक्रवार को कैंसिल थी। इसके चलते शनिवार को ये दिल्ली से नहीं चलेंगी। दानापुर के DRM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि शनिवार को राजेंद्रनगर (पटना) से दिल्ली जाने वाली अप दिशा की कोई ट्रेन रद्द नहीं है। इससे पहले कल पटना से दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई थी। पटना में हाई अलर्ट, गांधी मैदान में RPF तैनात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR में गड़बड़ी के मुद्दे पर आज दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक अलर्ट है। पटना में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। दिल्ली से पटना आने वाली 5 प्रीमियम ट्रेनें आज रद्द हैं। ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्री परेशान, जानिए क्या कुछ कहा सऊदी की फ्लाइट है, ट्रेन कैंसिल होने से परेशान हूंः दिल्ली जाने वाले यात्री गुफरान खान ने कहा, अपनी मां के साथ दिल्ली जाने के लिए 1 महीने पहले ही ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था। अब ट्रेन कैंसिल हो गई है। मां की सऊदी अरब की फ्लाइट है। वह मक्का जा रही थी। इसके लिए एक लाख का पैकेज भी बुक कराया था, मगर अभी ट्रेन कैंसिल होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। मैं CJP को समर्थन देता हूंः पटना से दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए पवन साहू दिल्ली जा रहे थे। मगर अब उनकी ट्रेन कैंसिल हो गई है। उनका कहना है कि वे CJP को पूरी तरह से समर्थन देते हैं। शुरुआती स्टेशन से ही गाड़ी रद्द रेलवे के बयान के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली संबंधित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरुआती स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला लिया गया है। यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें प्रोटेस्ट और पर्व को देखते हुए ट्रेनों में सधन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 37 ट्रेनों में बिना टिकट सवारी करने वाले से 2 लाख रुपए राजस्व वसूला गया है। ये जानकारी मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने दी जानकारी है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन 139, RailOne या NTES ऐप या रेलवे के आधिकारिक सूचना माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि बेवजह परेशानी न हो। दिल्ली के जंतर-मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पटना में अलर्ट है। संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। जेपी गोलंबर पर सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं। जेपी गोलंबर औक डाकबंगला चौरोहे पर लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग की गई है। CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसका असर बिहार आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। संपूर्ण क्रांति, तेजस राजधानी, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत समेत 5 ट्रेनें शनिवार को दिल्ली से नहीं खुलेंगी। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि शनिवार को अप में राजेंद्रनगर से दिल्ली के लिए खुलने वाली कोई ट्रेन रद्द नहीं है। आज दिल्ली ने बिहार नहीं आएंगी ट्रेनें दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें शुक्रवार को कैंसिल थी। इसके चलते शनिवार को ये दिल्ली से नहीं चलेंगी। दानापुर के DRM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि शनिवार को राजेंद्रनगर (पटना) से दिल्ली जाने वाली अप दिशा की कोई ट्रेन रद्द नहीं है। इससे पहले कल पटना से दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई थी। पटना में हाई अलर्ट, गांधी मैदान में RPF तैनात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR में गड़बड़ी के मुद्दे पर आज दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक अलर्ट है। पटना में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। दिल्ली से पटना आने वाली 5 प्रीमियम ट्रेनें आज रद्द हैं। ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्री परेशान, जानिए क्या कुछ कहा सऊदी की फ्लाइट है, ट्रेन कैंसिल होने से परेशान हूंः दिल्ली जाने वाले यात्री गुफरान खान ने कहा, अपनी मां के साथ दिल्ली जाने के लिए 1 महीने पहले ही ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था। अब ट्रेन कैंसिल हो गई है। मां की सऊदी अरब की फ्लाइट है। वह मक्का जा रही थी। इसके लिए एक लाख का पैकेज भी बुक कराया था, मगर अभी ट्रेन कैंसिल होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। मैं CJP को समर्थन देता हूंः पटना से दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए पवन साहू दिल्ली जा रहे थे। मगर अब उनकी ट्रेन कैंसिल हो गई है। उनका कहना है कि वे CJP को पूरी तरह से समर्थन देते हैं। शुरुआती स्टेशन से ही गाड़ी रद्द रेलवे के बयान के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली संबंधित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरुआती स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला लिया गया है। यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें प्रोटेस्ट और पर्व को देखते हुए ट्रेनों में सधन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 37 ट्रेनों में बिना टिकट सवारी करने वाले से 2 लाख रुपए राजस्व वसूला गया है। ये जानकारी मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने दी जानकारी है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन 139, RailOne या NTES ऐप या रेलवे के आधिकारिक सूचना माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि बेवजह परेशानी न हो।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *