जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव:गोपालगंज में परिजन ने हत्या की जताई आशंका, विदेश जाने से 4 दिन पहले हुआ था लापता

जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव:गोपालगंज में परिजन ने हत्या की जताई आशंका, विदेश जाने से 4 दिन पहले हुआ था लापता

गोपालगंज में 4 दिन से लापता युवक का शव घर से 500 मीटर दूरी पर जामुन के पेड़ से लटकता मिला है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव की है। मृतक की पहचान कोन्हवा गांव निवासी और पेशे से राजमिस्त्री हरिचंद्र राम का सबसे छोटे बेटा संजीत के रूप में हुई है। दरअसल, पिछले 5 अक्टूबर की देर शाम संजीत के मोबाइल पर अचानक एक घंटी बजी और वह बात करते हुए पास के गांव में लगे अखाड़ा का मेला देखने निकला था। लेकिन देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनो को चिंता सताने लगी। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। 2 दिनों तक नहीं मिलने पर परिजन ने स्थानीय थाना में लिखित आवेद देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला शव इसी बीच देर शाम संजीत कुमार का शव उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक जामुन के पेड़ से लटकता हुआ बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना जैसे ही लोगों को हुईं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की स्थिति देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। संजीत के गले में रस्सी के साथ-साथ उसकी भाभी की साड़ी भी लिपटी हुई थी। परिजनों ने बताया कि यह साड़ी बीते 7 अक्टूबर से घर से गायब थी। अज्ञात नंबरों से जान से मारने की मिली थी धमकी संजीत के जीजा ने बताया कि 5 अक्टूबर की शाम संजीत के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। वह फोन पर बात करते हुए घर से निकला, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा, तो चिंतित परिजनों ने उसके नंबर पर कॉल किया। एक बार रिंग जाने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद से ही परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग और रंजिश का मामला सामने आ रहा है। मृतक के जीजा ने बताया कि संजीत का गांव की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि बीते 2, 3 और 4 अक्टूबर को अज्ञात नंबरों से संजीत की भाभी के मोबाइल पर लगातार फोन कर संजीत को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। आज जाने वाला था कमाने के लिए विदेश संजीत जब एक साल का था, तब सड़क दुर्घटना में उसकी मां की मौत हो गई थी। दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह घर पर ही रहता था। उसके दोनों बड़े भाई दो महीने पहले ही काम के सिलसिले में विदेश गए थे और संजीत भी 10 अक्टूबर को विदेश जाने वाला था। उसकी यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन 10 तारीख आने से पहले ही उसका शव जामुन के पेड़ से लटकता मिला। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की गहन जांच में जुट गई है। गोपालगंज में 4 दिन से लापता युवक का शव घर से 500 मीटर दूरी पर जामुन के पेड़ से लटकता मिला है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव की है। मृतक की पहचान कोन्हवा गांव निवासी और पेशे से राजमिस्त्री हरिचंद्र राम का सबसे छोटे बेटा संजीत के रूप में हुई है। दरअसल, पिछले 5 अक्टूबर की देर शाम संजीत के मोबाइल पर अचानक एक घंटी बजी और वह बात करते हुए पास के गांव में लगे अखाड़ा का मेला देखने निकला था। लेकिन देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनो को चिंता सताने लगी। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। 2 दिनों तक नहीं मिलने पर परिजन ने स्थानीय थाना में लिखित आवेद देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला शव इसी बीच देर शाम संजीत कुमार का शव उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक जामुन के पेड़ से लटकता हुआ बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना जैसे ही लोगों को हुईं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की स्थिति देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। संजीत के गले में रस्सी के साथ-साथ उसकी भाभी की साड़ी भी लिपटी हुई थी। परिजनों ने बताया कि यह साड़ी बीते 7 अक्टूबर से घर से गायब थी। अज्ञात नंबरों से जान से मारने की मिली थी धमकी संजीत के जीजा ने बताया कि 5 अक्टूबर की शाम संजीत के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। वह फोन पर बात करते हुए घर से निकला, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा, तो चिंतित परिजनों ने उसके नंबर पर कॉल किया। एक बार रिंग जाने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद से ही परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग और रंजिश का मामला सामने आ रहा है। मृतक के जीजा ने बताया कि संजीत का गांव की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि बीते 2, 3 और 4 अक्टूबर को अज्ञात नंबरों से संजीत की भाभी के मोबाइल पर लगातार फोन कर संजीत को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। आज जाने वाला था कमाने के लिए विदेश संजीत जब एक साल का था, तब सड़क दुर्घटना में उसकी मां की मौत हो गई थी। दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह घर पर ही रहता था। उसके दोनों बड़े भाई दो महीने पहले ही काम के सिलसिले में विदेश गए थे और संजीत भी 10 अक्टूबर को विदेश जाने वाला था। उसकी यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन 10 तारीख आने से पहले ही उसका शव जामुन के पेड़ से लटकता मिला। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की गहन जांच में जुट गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *