दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर के चेहरे पर गेंद लगी:मैदान पर ही गिर पड़े, ICU में भर्ती; दिल्ली राइडर्स जीता

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर के चेहरे पर गेंद लगी:मैदान पर ही गिर पड़े, ICU में भर्ती; दिल्ली राइडर्स जीता

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में मैच के दौरान फील्ड अंपायर धर्मेश भारद्वाज चोटिल हो गए हैं। उन्हें एक ICU में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात की है, लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई। अरुण जेटली स्टेडियम में न्यू दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच मैच चल रहा था। टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में लक्ष्य थरेजा का शॉट उनके चेहरे पर लगा। शॉर्ट इतना तेज था कि धर्मेश को बचने का मौका नहीं मिला और वे बॉल लगने के बाद मैदान पर ही गिर गए। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया। पहले भी चोटिल हो चुके हैं भारद्वाज धर्मेश भारद्वाज DPL मैच में पहले भी चोटिल हो चुके हैं। उनके कंधे पर बॉल लगी थी। अब दोबारा चोट लगने के बाद अंपायरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राइडर्स ने 192 रन बनाए, टाइगर्स 156 रन सिमटी मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। मयंक रावत ने 40 रन की पारी खेली। न्यू दिल्ली टाइगर्स के ऋषभ शर्मा ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में न्यू दिल्ली टाइगर्स 156 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान हिम्मत सिंह ने 31 रन बनाए। आशीष मीना ने 3 विकेट और मयंक यादव ने 2 विकेट झटके। राइडर्स ने मैच 36 रन से जीत लिया। बॉल लगने से 2 अंपायर्स की मौत हो चुकी है क्रिकेट मैदान पर अंपायरों के गेंद लगने से घायल होने की कई घटनाएं हैं। लेकिन, 2 मामलों में अंपायर की मौत हो चुकी है। चोट से बचने के लिए कई बार अंपायर्स हेलमेट जैसे सेफ्टी गियर्स पहनकर उतरे हैं। कई IPL मैचों में भी अंपायर्स को हैंड गॉर्ड पहनकर उतर चुके हैं। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सजा; ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दोषी ठहराया गया है। सिडनी की वॉवेर्ली लोकल कोर्ट ने मंगलवार को उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया। साथ ही कार में 12 महीने तक इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में मैच के दौरान फील्ड अंपायर धर्मेश भारद्वाज चोटिल हो गए हैं। उन्हें एक ICU में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात की है, लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई। अरुण जेटली स्टेडियम में न्यू दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच मैच चल रहा था। टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में लक्ष्य थरेजा का शॉट उनके चेहरे पर लगा। शॉर्ट इतना तेज था कि धर्मेश को बचने का मौका नहीं मिला और वे बॉल लगने के बाद मैदान पर ही गिर गए। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया। पहले भी चोटिल हो चुके हैं भारद्वाज धर्मेश भारद्वाज DPL मैच में पहले भी चोटिल हो चुके हैं। उनके कंधे पर बॉल लगी थी। अब दोबारा चोट लगने के बाद अंपायरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राइडर्स ने 192 रन बनाए, टाइगर्स 156 रन सिमटी मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। मयंक रावत ने 40 रन की पारी खेली। न्यू दिल्ली टाइगर्स के ऋषभ शर्मा ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में न्यू दिल्ली टाइगर्स 156 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान हिम्मत सिंह ने 31 रन बनाए। आशीष मीना ने 3 विकेट और मयंक यादव ने 2 विकेट झटके। राइडर्स ने मैच 36 रन से जीत लिया। बॉल लगने से 2 अंपायर्स की मौत हो चुकी है क्रिकेट मैदान पर अंपायरों के गेंद लगने से घायल होने की कई घटनाएं हैं। लेकिन, 2 मामलों में अंपायर की मौत हो चुकी है। चोट से बचने के लिए कई बार अंपायर्स हेलमेट जैसे सेफ्टी गियर्स पहनकर उतरे हैं। कई IPL मैचों में भी अंपायर्स को हैंड गॉर्ड पहनकर उतर चुके हैं। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सजा; ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दोषी ठहराया गया है। सिडनी की वॉवेर्ली लोकल कोर्ट ने मंगलवार को उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया। साथ ही कार में 12 महीने तक इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *