दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी:केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा; गडकरी-धर्मेंद्र प्रधान से भी मिलेंगे

दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी:केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा; गडकरी-धर्मेंद्र प्रधान से भी मिलेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात का कार्यक्रम है मुलाकात के दौरान बिहार की विकास योजनाओं, केंद्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और राज्य के हितों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 3 नवंबर की बैठक की तैयारियों की भी करेंगे समीक्षा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह दिल्ली दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से अहम माना जा रहा है। वह 3 नवंबर को होने वाली बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। हालांकि, इस मुलाकात का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में होंगे शामिल सीएम मंगलवार शाम 4:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी की भी मौजूदगी रहेगी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात का कार्यक्रम है मुलाकात के दौरान बिहार की विकास योजनाओं, केंद्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और राज्य के हितों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 3 नवंबर की बैठक की तैयारियों की भी करेंगे समीक्षा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह दिल्ली दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से अहम माना जा रहा है। वह 3 नवंबर को होने वाली बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। हालांकि, इस मुलाकात का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में होंगे शामिल सीएम मंगलवार शाम 4:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी की भी मौजूदगी रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *