दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग 11-14 अगस्त तक बंद:स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर रेलवे का फैसला, सहरसा से नहीं जाएगी पार्सल

दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग 11-14 अगस्त तक बंद:स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर रेलवे का फैसला, सहरसा से नहीं जाएगी पार्सल

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे ने पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक 11 से 14 अगस्त तक लागू रहेगी। इस दौरान सहरसा से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में किसी भी प्रकार के पार्सल की बुकिंग नहीं की जाएगी। रेलवे के इस निर्णय के तहत सहरसा जंक्शन से खुलने वाली और सहरसा होकर गुजरने वाली सभी दिल्ली-बाउंड ट्रेनों में पार्सल बुकिंग बंद रहेगी। सहरसा डीसीआई संजय कुमार ने मंगलवार शाम इस फैसले की पुष्टि की है। प्रतिबंध की अवधि में नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर रेलवे स्टेशनों पर भी पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी नहीं हो सकेगी। पार्सल ले जाने की अनुमति नहीं होगी इससे सहरसा से दिल्ली भेजे जाने वाले पार्सल की सेवा भी प्रभावित होगी। यह पाबंदी केवल सामान्य पार्सल सेवा तक सीमित नहीं है। लीज पर संचालित एसएलआर, एजीसी और वीआईपी कोच भी इसके दायरे में होंगे। पूरी तरह लीज पर चलने वाले डिब्बों में भी दिल्ली के लिए किसी प्रकार का पार्सल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीसीआई संजय कुमार के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे द्वारा यह व्यवस्था हर साल लागू की जाती है। यात्रियों और कारोबारियों को इस अवधि को ध्यान में रखते हुए पार्सल भेजने की योजना बनाने की सलाह दी गई है। प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद रेलवे के निर्देशानुसार पार्सल बुकिंग और डिलीवरी की सामान्य सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे ने पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक 11 से 14 अगस्त तक लागू रहेगी। इस दौरान सहरसा से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में किसी भी प्रकार के पार्सल की बुकिंग नहीं की जाएगी। रेलवे के इस निर्णय के तहत सहरसा जंक्शन से खुलने वाली और सहरसा होकर गुजरने वाली सभी दिल्ली-बाउंड ट्रेनों में पार्सल बुकिंग बंद रहेगी। सहरसा डीसीआई संजय कुमार ने मंगलवार शाम इस फैसले की पुष्टि की है। प्रतिबंध की अवधि में नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर रेलवे स्टेशनों पर भी पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी नहीं हो सकेगी। पार्सल ले जाने की अनुमति नहीं होगी इससे सहरसा से दिल्ली भेजे जाने वाले पार्सल की सेवा भी प्रभावित होगी। यह पाबंदी केवल सामान्य पार्सल सेवा तक सीमित नहीं है। लीज पर संचालित एसएलआर, एजीसी और वीआईपी कोच भी इसके दायरे में होंगे। पूरी तरह लीज पर चलने वाले डिब्बों में भी दिल्ली के लिए किसी प्रकार का पार्सल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीसीआई संजय कुमार के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे द्वारा यह व्यवस्था हर साल लागू की जाती है। यात्रियों और कारोबारियों को इस अवधि को ध्यान में रखते हुए पार्सल भेजने की योजना बनाने की सलाह दी गई है। प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद रेलवे के निर्देशानुसार पार्सल बुकिंग और डिलीवरी की सामान्य सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *