दामाद ने ससुर की चाकू गोदकर हत्या की:पत्नी को साथ ले जाने पर हुआ था विवाद; आरोपी हिरासत में

दामाद ने ससुर की चाकू गोदकर हत्या की:पत्नी को साथ ले जाने पर हुआ था विवाद; आरोपी हिरासत में

सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में पत्नी को साथ ले जाने को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रतनपुर वार्ड नंबर-15 निवासी 55 वर्षीय हबीब अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दामाद दानिश अंसारी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, दानिश अंसारी घटना से करीब दो दिन पहले अपने ससुराल आया था। इसी दौरान पत्नी को अपने साथ वापस ले जाने को लेकर उसकी ससुर हबीब अंसारी से बहस हो गई थी। कहासुनी बढ़ी तो दोस्तों संग किया हमला शनिवार को दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दानिश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हबीब अंसारी पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल हबीब अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। 2019 में हुई थी बेटी की शादी जानकारी के अनुसार, हबीब अंसारी की बेटी की शादी दानिश अंसारी से वर्ष 2019 में हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्य आरोपी हिरासत में, दोस्तों की तलाश थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दामाद और ससुर के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा था, जिसके बाद हत्या की घटना हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में शामिल उसके दोस्तों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में पत्नी को साथ ले जाने को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रतनपुर वार्ड नंबर-15 निवासी 55 वर्षीय हबीब अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दामाद दानिश अंसारी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, दानिश अंसारी घटना से करीब दो दिन पहले अपने ससुराल आया था। इसी दौरान पत्नी को अपने साथ वापस ले जाने को लेकर उसकी ससुर हबीब अंसारी से बहस हो गई थी। कहासुनी बढ़ी तो दोस्तों संग किया हमला शनिवार को दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दानिश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हबीब अंसारी पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल हबीब अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। 2019 में हुई थी बेटी की शादी जानकारी के अनुसार, हबीब अंसारी की बेटी की शादी दानिश अंसारी से वर्ष 2019 में हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्य आरोपी हिरासत में, दोस्तों की तलाश थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दामाद और ससुर के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा था, जिसके बाद हत्या की घटना हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में शामिल उसके दोस्तों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *