दशहरे के बाद भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:गरबों की धुन पर थिरकते हुए निकले भक्त; सुरक्षा के लिए तैनात रहे पुलिसकर्मी

दशहरे के बाद भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:गरबों की धुन पर थिरकते हुए निकले भक्त; सुरक्षा के लिए तैनात रहे पुलिसकर्मी

शाजापुर में शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद भी शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। शहर के कई चौक-चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन नवमी के दिन कर दिया गया था, जबकि कुछ पंडालों में विराजित प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार रात को किया गया। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-ढमाकों और माता के जयकारों के साथ जुलूस में शामिल हुए। गरबों की धुन पर थिरके श्रद्धालु बुधवार रात करीब 8:30 बजे हाट मैदान स्थित नमो-नमो समिति और टेंशन चौराहा मित्र मंडली ने धूमधाम से विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस में महिलाएं गरबों की धुन पर नृत्य करती नजर आईं। कुछ महिलाओं ने सिर पर जवारे और कलश भी रखे हुए थे। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल की ओर बढ़े। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस नमो-नमो समिति का जुलूस हाट मैदान से शुरू हुआ, जबकि टेंशन चौराहा मित्र मंडली का जुलूस टेंशन चौराहे से निकला। दोनों जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करेड़ी नाके की पुलिया पर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के लिए तैनात रहे पुलिसकर्मी विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा को विदाई दी और अगले साल फिर आने की कामना की। तस्वीरे देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *