‘दलित चौपाल से चाणक्य चौपाल तक’, यूपी में राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटी चिराग पासवान की लोजपा

‘दलित चौपाल से चाणक्य चौपाल तक’, यूपी में राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटी चिराग पासवान की लोजपा

LJP RV MP Arun Bharti Statement UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर LJP (RV) सांसद अरुण भारती ने कहा कि हमारी पार्टी अभी चार पहल चला रही है। दलित समुदाय से जुड़ने के लिए ‘दलित चौपाल’, पढ़े-लिखे वर्ग को जोड़ने के लिए ‘चाणक्य चौपाल’ और राजनीतिक स्तर पर हमारी ‘नव संकल्प महासभा’ ये चार कार्यक्रम चल रहे हैं। इससे हमारी चुनावी तैयारियां पूरी तरह से पुख्ता हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि किसी भी गठबंधन से पहले संगठन की मजबूती ज़रूरी है। संगठन पर काम चल रहा है और हमारे लोग और कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। हम सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी कर रहे हैं और निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *