बिहार विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 8 में से 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। दरभंगा शिक्षक सीट से सीनियर नेता मदन मोहन झा को फिर मैदान में उतारा है। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है। पटना स्नातक से असदुल्लाह खान और पटना शिक्षक सीट से संजय यादव पर दांव खेला गया है। कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल उम्मीदवार होंगे। तिरहुत शिक्षक सीट भाकपा के सिटिंग एमएलसी संजय कुमार सिंह के लिए छोड़ी गई है। महागठबंधन में रार! कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन के दोनों प्रमुख घटक दल आरजेडी और कांग्रेस अलग-अलग उम्मीदवार उतार रहे हैं। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी ने अनिल कुमार झा को टिकटदिया। इसी सीट से कांग्रेस ने रजनीकांत पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में दरभंगा स्नातक सीट पर महागठबंधन के दोनों दलों के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। तीसरी बार डॉ. मदन मोहन झा पर भरोसा दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने डॉ. मदन मोहन झा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधान परिषद के सदस्य भी हैं। इस सीट से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। अब कांग्रेस ने उन्हें तीसरी बार मैदान में उतारा है। 2020 में एमएसयू के बैनर तले चुनाव लड़ चुके हैं रजनीकांत पाठक दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए रजनीकांत पाठक के लिए यह पहला विधान परिषद चुनाव नहीं है। वर्ष 2020 में उन्होंने मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। अब करीब छह वर्ष बाद कांग्रेस ने उन्हें इसी सीट से अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। बिहार विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 8 में से 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। दरभंगा शिक्षक सीट से सीनियर नेता मदन मोहन झा को फिर मैदान में उतारा है। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है। पटना स्नातक से असदुल्लाह खान और पटना शिक्षक सीट से संजय यादव पर दांव खेला गया है। कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल उम्मीदवार होंगे। तिरहुत शिक्षक सीट भाकपा के सिटिंग एमएलसी संजय कुमार सिंह के लिए छोड़ी गई है। महागठबंधन में रार! कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन के दोनों प्रमुख घटक दल आरजेडी और कांग्रेस अलग-अलग उम्मीदवार उतार रहे हैं। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी ने अनिल कुमार झा को टिकटदिया। इसी सीट से कांग्रेस ने रजनीकांत पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में दरभंगा स्नातक सीट पर महागठबंधन के दोनों दलों के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। तीसरी बार डॉ. मदन मोहन झा पर भरोसा दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने डॉ. मदन मोहन झा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधान परिषद के सदस्य भी हैं। इस सीट से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। अब कांग्रेस ने उन्हें तीसरी बार मैदान में उतारा है। 2020 में एमएसयू के बैनर तले चुनाव लड़ चुके हैं रजनीकांत पाठक दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए रजनीकांत पाठक के लिए यह पहला विधान परिषद चुनाव नहीं है। वर्ष 2020 में उन्होंने मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। अब करीब छह वर्ष बाद कांग्रेस ने उन्हें इसी सीट से अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।

