दरभंगा- रोजगार मेले में 800 युवाओं को मिली जॉब:बिरौल में 2 दिवसीय मेले में 3500 ने कराया था रजिस्ट्रेशन, विधायक बोले- बिचौलियों से सावधान रहे

दरभंगा- रोजगार मेले में 800 युवाओं को मिली जॉब:बिरौल में 2 दिवसीय मेले में 3500 ने कराया था रजिस्ट्रेशन, विधायक बोले- बिचौलियों से सावधान रहे

दरभंगा में जनता कोसी महाविद्यालय, बिरौल में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी रोजगार की तलाश में युवाओं की भारी भीड़ जुटी। आयोजकों के अनुसार, दो दिनों में करीब 3500 युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का चयन किया। इस दौरान गौड़ाबौराम के भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने 100 युवक-युवतियों को मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा, जबकि करीब 800 युवाओं को कंपनियों की ओर से नौकरी का कन्फर्मेशन मिलने की बात कही गई। विधायक बोले- बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि रोजगार मेले में कई युवाओं ने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, जबकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने कहा कि अब तक 100 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है और करीब 800 युवाओं को नौकरी का कन्फर्मेशन मिला है। बचे हुए अभ्यर्थियों को भी उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और रोजगार के लिए होने वाले पलायन को कम करना है। विधायक ने मेले में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों और रोजगार के लिए पहुंचे युवाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन के माध्यम से युवाओं की मदद जारी रखी जाएगी। नौकरी के नाम पर रुपये मांगने वालों से रहें सावधान विधायक ने युवाओं से नौकरी के नाम पर बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये की मांग करता है तो उसे पैसे नहीं दें और तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। घर से काम करने की नौकरी पाकर खुश हुईं महिलाएं सहसराम गांव की खुशबू कुमारी ने बताया कि शादी के बाद भी वह कुछ करना चाहती थीं। रोजगार मेले में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया और उनका चयन हो गया। उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें घर से काम करने का अवसर मिला है। इससे वह ससुराल में रहते हुए भी नौकरी कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक मदद कर पाएंगी। उन्होंने रोजगार मेले के आयोजन के लिए विधायक के प्रति आभार जताया। गौड़ाबौराम के आशीष बोले- दरभंगा शहर में मेडिकल लाइन में नौकरी मिली है गौड़ाबौराम के आशीष ने बताया कि उन्हें दरभंगा शहर में मेडिकल लाइन में नौकरी मिली है। वह लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे। रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उनका चयन हो गया। उन्होंने कहा कि अब रोजगार मिलने से वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकेंगे। रजवा गांव की छोटी कुमारी ने बताया कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह रोजगार की तलाश कर रही थीं। कई जगह प्रयास के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही थी। रोजगार मेले में पहुंचने के बाद उनका चयन हो गया, जिससे वह काफी खुश हैं। निशा कुमारी ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती थीं। उन्हें वर्क फ्रॉम होम का अवसर मिला है। इससे वह घर में रहकर नौकरी कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहयोग करेंगी। दरभंगा में जनता कोसी महाविद्यालय, बिरौल में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी रोजगार की तलाश में युवाओं की भारी भीड़ जुटी। आयोजकों के अनुसार, दो दिनों में करीब 3500 युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का चयन किया। इस दौरान गौड़ाबौराम के भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने 100 युवक-युवतियों को मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा, जबकि करीब 800 युवाओं को कंपनियों की ओर से नौकरी का कन्फर्मेशन मिलने की बात कही गई। विधायक बोले- बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि रोजगार मेले में कई युवाओं ने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, जबकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने कहा कि अब तक 100 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है और करीब 800 युवाओं को नौकरी का कन्फर्मेशन मिला है। बचे हुए अभ्यर्थियों को भी उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और रोजगार के लिए होने वाले पलायन को कम करना है। विधायक ने मेले में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों और रोजगार के लिए पहुंचे युवाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन के माध्यम से युवाओं की मदद जारी रखी जाएगी। नौकरी के नाम पर रुपये मांगने वालों से रहें सावधान विधायक ने युवाओं से नौकरी के नाम पर बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये की मांग करता है तो उसे पैसे नहीं दें और तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। घर से काम करने की नौकरी पाकर खुश हुईं महिलाएं सहसराम गांव की खुशबू कुमारी ने बताया कि शादी के बाद भी वह कुछ करना चाहती थीं। रोजगार मेले में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया और उनका चयन हो गया। उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें घर से काम करने का अवसर मिला है। इससे वह ससुराल में रहते हुए भी नौकरी कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक मदद कर पाएंगी। उन्होंने रोजगार मेले के आयोजन के लिए विधायक के प्रति आभार जताया। गौड़ाबौराम के आशीष बोले- दरभंगा शहर में मेडिकल लाइन में नौकरी मिली है गौड़ाबौराम के आशीष ने बताया कि उन्हें दरभंगा शहर में मेडिकल लाइन में नौकरी मिली है। वह लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे। रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उनका चयन हो गया। उन्होंने कहा कि अब रोजगार मिलने से वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकेंगे। रजवा गांव की छोटी कुमारी ने बताया कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह रोजगार की तलाश कर रही थीं। कई जगह प्रयास के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही थी। रोजगार मेले में पहुंचने के बाद उनका चयन हो गया, जिससे वह काफी खुश हैं। निशा कुमारी ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती थीं। उन्हें वर्क फ्रॉम होम का अवसर मिला है। इससे वह घर में रहकर नौकरी कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहयोग करेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *