बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को दरभंगा के प्रेक्षागृह में मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रड्डी जल रड्डी ने खेल भवन के बाहर मतगणना के सफल संचालन के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी सह दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने की। इसमें मतगणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, मतपेटिकाओं से मतपत्र निकालने, मतपत्रों की व्यवस्थित गणना करने और निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने कहा कि मतगणना के दौरान सभी मतपेटिकाओं से मतपत्र निकालकर गिनती की जाएगी। उन्होंने मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायकों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझने और मतगणना के दिन पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। मतगणना कर्मियों को मिली ट्रेनिंग कहा कि हर चरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए, ताकि मतगणना व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। मास्टर ट्रेनरों ने भी मतगणना कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत कराना है, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की त्रुटि नहीं हो।
कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा मतगणना की तैयारियों के तहत डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रड्डी जल रड्डी ने खेल भवन के बाहर बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने वहां की व्यवस्थाओं, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति और कार्य संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
मतगणना के दिन सूचनाओं के आदान-प्रदान, विभिन्न पदाधिकारियों के बीच समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालन में कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद थे। ये रहे मौजूद
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिथिला क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जल रड्डी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को दरभंगा के प्रेक्षागृह में मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रड्डी जल रड्डी ने खेल भवन के बाहर मतगणना के सफल संचालन के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी सह दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने की। इसमें मतगणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, मतपेटिकाओं से मतपत्र निकालने, मतपत्रों की व्यवस्थित गणना करने और निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने कहा कि मतगणना के दौरान सभी मतपेटिकाओं से मतपत्र निकालकर गिनती की जाएगी। उन्होंने मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायकों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझने और मतगणना के दिन पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। मतगणना कर्मियों को मिली ट्रेनिंग कहा कि हर चरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए, ताकि मतगणना व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। मास्टर ट्रेनरों ने भी मतगणना कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत कराना है, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की त्रुटि नहीं हो।
कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा मतगणना की तैयारियों के तहत डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रड्डी जल रड्डी ने खेल भवन के बाहर बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने वहां की व्यवस्थाओं, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति और कार्य संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
मतगणना के दिन सूचनाओं के आदान-प्रदान, विभिन्न पदाधिकारियों के बीच समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालन में कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद थे। ये रहे मौजूद
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिथिला क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जल रड्डी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

