अखाड़ा जुलूस में युवक के सिर में मारी गोली, मौत:गोपालगंज में आरोपी की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

अखाड़ा जुलूस में युवक के सिर में मारी गोली, मौत:गोपालगंज में आरोपी की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

गोपालगंज में अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास हुई। मृतक की पहचान शिवजी के बेटे विकास कुमार(22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया गया था। जब जुलूस पुरानी चौक के पास से गुजर रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर विकास कुमार को निशाना बनाया। बदमाशों ने बेहद करीब से विकास के सिर में गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद नगर थाना पुलिस विकास को सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। CCTV खंगाल रही पुलिस नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। किसी भी संभावित तनाव या आक्रोश को रोकने के लिए पुरानी चौक और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आपसी रंजिश या जुलूस के दौरान हुए किसी तात्कालिक विवाद सहित सभी पहलुओं से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोपालगंज में अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास हुई। मृतक की पहचान शिवजी के बेटे विकास कुमार(22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया गया था। जब जुलूस पुरानी चौक के पास से गुजर रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर विकास कुमार को निशाना बनाया। बदमाशों ने बेहद करीब से विकास के सिर में गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद नगर थाना पुलिस विकास को सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। CCTV खंगाल रही पुलिस नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। किसी भी संभावित तनाव या आक्रोश को रोकने के लिए पुरानी चौक और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आपसी रंजिश या जुलूस के दौरान हुए किसी तात्कालिक विवाद सहित सभी पहलुओं से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *