दरभंगा में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत:पेड़ से लटका मिला शव, चार दिन से लापता थी; गांव के युवक से अफेयर की चर्चा

दरभंगा में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत:पेड़ से लटका मिला शव, चार दिन से लापता थी; गांव के युवक से अफेयर की चर्चा

दरभंगा में नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान मानसी पंचायत निवासी राजकिशोर मुखिया की बेटी रौशनी कुमारी(17) के तौर पर हुई बै। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। 26 अक्टूबर से लापता थी। घटना बड़गांव थाना क्षेत्र की है। छह महीने से प्रेम प्रसंग की बात मामले में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। मृतका के पिता के अनुसार, गांव निवासी युवक अक्षय कुमार के साथ करीब छह महीने से अफेयर चल रहा था। उन्होंने कई बार युवक के परिजनों को इस संबंध में आगाह किया था, लेकिन लड़का नही माना। फोन पर भी बात होती थी। गांव में हुई थी पंचायत पिता के मुताबिक, जब अक्षय की दादी ने रोशनी से मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने बताया था कि ये उसके पोता ने दिया है। वह उससे शादी करना चाहता है। कुछ समय बाद अक्षय काम के सिलसिले में गांव से बाहर चला गया था। अक्टूबर में वापस गांव आया था।
इसी बीच 26 अक्टूबर को रोशनी घर से लापता हो गई। इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पिता का कहना है कि पंचायत में दो दिनों का समय मांगा गया था। हालांकि, इसके बाद किशोरी का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। नाव से पहुंची पुलिस, फिर करना पड़ा पैदल सफर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटनास्थल काफी दुर्गम स्थान पर है। वहां पहुंचने के लिए पुलिस को दो नावों का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद करीब साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ा। काफी समझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। टीम अपने स्तर से छानबीन कर रही है। आत्महत्या या हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच की जरूरत थानाध्यक्ष राहुल कुमार के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन प्रेम प्रसंग से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। यह भी जांच का विषय है कि किशोरी पंचायत के फैसले से नाराज होकर आत्महत्या कर सकती है या फिर लड़का पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया हो। हालांकि, अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान मानसी पंचायत निवासी राजकिशोर मुखिया की बेटी रौशनी कुमारी(17) के तौर पर हुई बै। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। 26 अक्टूबर से लापता थी। घटना बड़गांव थाना क्षेत्र की है। छह महीने से प्रेम प्रसंग की बात मामले में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। मृतका के पिता के अनुसार, गांव निवासी युवक अक्षय कुमार के साथ करीब छह महीने से अफेयर चल रहा था। उन्होंने कई बार युवक के परिजनों को इस संबंध में आगाह किया था, लेकिन लड़का नही माना। फोन पर भी बात होती थी। गांव में हुई थी पंचायत पिता के मुताबिक, जब अक्षय की दादी ने रोशनी से मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने बताया था कि ये उसके पोता ने दिया है। वह उससे शादी करना चाहता है। कुछ समय बाद अक्षय काम के सिलसिले में गांव से बाहर चला गया था। अक्टूबर में वापस गांव आया था।
इसी बीच 26 अक्टूबर को रोशनी घर से लापता हो गई। इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पिता का कहना है कि पंचायत में दो दिनों का समय मांगा गया था। हालांकि, इसके बाद किशोरी का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। नाव से पहुंची पुलिस, फिर करना पड़ा पैदल सफर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटनास्थल काफी दुर्गम स्थान पर है। वहां पहुंचने के लिए पुलिस को दो नावों का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद करीब साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ा। काफी समझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। टीम अपने स्तर से छानबीन कर रही है। आत्महत्या या हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच की जरूरत थानाध्यक्ष राहुल कुमार के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन प्रेम प्रसंग से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। यह भी जांच का विषय है कि किशोरी पंचायत के फैसले से नाराज होकर आत्महत्या कर सकती है या फिर लड़का पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया हो। हालांकि, अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *