दरभंगा- एक सप्ताह में 681 वाहनों का काटा चालान:हेलमेट, कागजात की हुई जांच; 51.95 लाख रुपए का जुर्माना वसूला, 20 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

दरभंगा- एक सप्ताह में 681 वाहनों का काटा चालान:हेलमेट, कागजात की हुई जांच; 51.95 लाख रुपए का जुर्माना वसूला, 20 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

दरभंगा में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। परिवहन विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर राज्यभर में 20 अक्टूबर तक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बाकरगंज स्थित दारू भट्टी चौक पर दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान हेलमेट और वाहनों के आवश्यक कागजात की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई बाइक चालकों के खिलाफ ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक जिला परिवहन कार्यालय, दरभंगा की ओर से विभिन्न धाराओं के तहत कुल 681 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों पर कुल 51,95,091 रुपये की शमन राशि यानी जुर्माना लगाया गया। हेलमेट और कागजात की हुई जांच वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों के हेलमेट और गाड़ी से संबंधित जरूरी कागजात की जांच की। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और गाड़ी के सभी आवश्यक कागजात साथ रखने की सलाह दी। अधिकारियों के अनुसार, जांच अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना भी है। वैध कागजात रखने की अपील जिला परिवहन कार्यालय ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के आवश्यक कागजात अद्यतन और वैध रखें। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (संशोधित 2019) के प्रावधानों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने और आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा सकता है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले हेलमेट पहनना और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखना सुनिश्चित करें। परिवहन विभाग और पुलिस का यह अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। दरभंगा में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। परिवहन विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर राज्यभर में 20 अक्टूबर तक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बाकरगंज स्थित दारू भट्टी चौक पर दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान हेलमेट और वाहनों के आवश्यक कागजात की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई बाइक चालकों के खिलाफ ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक जिला परिवहन कार्यालय, दरभंगा की ओर से विभिन्न धाराओं के तहत कुल 681 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों पर कुल 51,95,091 रुपये की शमन राशि यानी जुर्माना लगाया गया। हेलमेट और कागजात की हुई जांच वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों के हेलमेट और गाड़ी से संबंधित जरूरी कागजात की जांच की। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और गाड़ी के सभी आवश्यक कागजात साथ रखने की सलाह दी। अधिकारियों के अनुसार, जांच अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना भी है। वैध कागजात रखने की अपील जिला परिवहन कार्यालय ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के आवश्यक कागजात अद्यतन और वैध रखें। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (संशोधित 2019) के प्रावधानों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने और आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा सकता है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले हेलमेट पहनना और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखना सुनिश्चित करें। परिवहन विभाग और पुलिस का यह अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *