दमोह के हटा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद में चली तलवार और लाठियां; चार लोग अस्पताल में भर्ती

दमोह के हटा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद में चली तलवार और लाठियां; चार लोग अस्पताल में भर्ती

दमोह जिले के हटा स्थित चंडी जी वार्ड में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच गाली-गलौज को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं। पड़ोसी पर घर में घुसकर हमले का आरोप पहले पक्ष के मोहित साहू का आरोप है कि उनका पड़ोसी शोभारन सिंह (70) आए दिन गाली-गलौज करता है। शुक्रवार रात जब घर पर कोई नहीं था, तब शोभारन ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में मोहित का भाई आशीष, राहुल और दादी लक्ष्मी साहू घायल हो गईं। दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया गलत दूसरे पक्ष से घायल शोभारन सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि राहुल साहू ने उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की और जब वे बाहर निकले तो उन पर हमला कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *