थावे दुर्गा मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन उमड़ी भीड़:मां चंद्रघंटा की पूजा में लगे जयकारे, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

थावे दुर्गा मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन उमड़ी भीड़:मां चंद्रघंटा की पूजा में लगे जयकारे, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

गोपालगंज में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां सिंहासनी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। दिन की शुरुआत प्रधान पुजारी संजय पांडेय द्वारा की गई सुबह की मंगला आरती के साथ हुई। सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए आरती के बाद ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद महिला और पुरुष भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान मां की प्रतिमा को दर्जनों प्रकार के सुगंधित रंग-बिरंगे फूलों से बेहद भव्य रूप से सजाया गया था, जो मंदिर आने वाले हर एक भक्त के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंजता रहा, जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे। व्यवस्था का जायजा लेने BDO और CO एक्टिव मेले और मंदिर परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार मुस्तैद रहकर निगरानी करते रहे। भीड़ नियंत्रण और सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बीडीओ प्रियांशु प्रिया और सीओ सुधीर कुमार ओंकारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए थानाध्यक्ष विभा कुमारी और टीओपी प्रभारी धीरज कुमार भी अपने दल-बल के साथ मौके पर तैनात नजर आए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी, महिला पुलिस बलों और सशस्त्र पुलिस जवानों की पर्याप्त तैनाती की गई थी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यही सुनिश्चित करना था कि सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मां के सुगम दर्शन कर सकें और भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित रखा जा सके। गोपालगंज में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां सिंहासनी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। दिन की शुरुआत प्रधान पुजारी संजय पांडेय द्वारा की गई सुबह की मंगला आरती के साथ हुई। सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए आरती के बाद ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद महिला और पुरुष भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान मां की प्रतिमा को दर्जनों प्रकार के सुगंधित रंग-बिरंगे फूलों से बेहद भव्य रूप से सजाया गया था, जो मंदिर आने वाले हर एक भक्त के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंजता रहा, जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे। व्यवस्था का जायजा लेने BDO और CO एक्टिव मेले और मंदिर परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार मुस्तैद रहकर निगरानी करते रहे। भीड़ नियंत्रण और सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बीडीओ प्रियांशु प्रिया और सीओ सुधीर कुमार ओंकारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए थानाध्यक्ष विभा कुमारी और टीओपी प्रभारी धीरज कुमार भी अपने दल-बल के साथ मौके पर तैनात नजर आए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी, महिला पुलिस बलों और सशस्त्र पुलिस जवानों की पर्याप्त तैनाती की गई थी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यही सुनिश्चित करना था कि सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मां के सुगम दर्शन कर सकें और भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित रखा जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *