गुजरात में 26-27 अक्टूबर को जुटेंगी 8 राज्यों की टीमें:14 को किशनगंज पहुंचेंगी नॉर्थ ईस्ट की टीमें, फरिंगगोला चेकपोस्ट पर होगा स्वागत

गुजरात में 26-27 अक्टूबर को जुटेंगी 8 राज्यों की टीमें:14 को किशनगंज पहुंचेंगी नॉर्थ ईस्ट की टीमें, फरिंगगोला चेकपोस्ट पर होगा स्वागत

सरदार पटेल जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकतानगर में ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद लोगों तक नशा मुक्त भारत का संदेश पहुंचाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। रैली में नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की टीमें शामिल होंगी। फरिंगगोला चेकपोस्ट पर होगा स्वागत रैली में शामिल टीमें 14 अक्टूबर को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेंगी। किशनगंज पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। फरिंगगोला चेकपोस्ट पर स्वागत के बाद सभी टीमें खगड़ा स्थित शहीद अशफाकउल्ला खां स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को नशा मुक्ति का संदेश भी दिया जाएगा। नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की टीमें होंगी शामिल इस राष्ट्रीय अभियान में त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम की टीमें शामिल हैं। ये टीमें अपने-अपने शुरुआती स्थानों से रवाना होकर पूर्णिया, बेगूसराय और भोजपुर होते हुए गुजरात के एकतानगर पहुंचेंगी। 26 और 27 अक्टूबर को एकतानगर में जुटेंगी टीमें रैली में शामिल सभी टीमें 26 और 27 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकतानगर में एकत्रित होंगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। सरदार पटेल जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकतानगर में ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद लोगों तक नशा मुक्त भारत का संदेश पहुंचाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। रैली में नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की टीमें शामिल होंगी। फरिंगगोला चेकपोस्ट पर होगा स्वागत रैली में शामिल टीमें 14 अक्टूबर को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेंगी। किशनगंज पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। फरिंगगोला चेकपोस्ट पर स्वागत के बाद सभी टीमें खगड़ा स्थित शहीद अशफाकउल्ला खां स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को नशा मुक्ति का संदेश भी दिया जाएगा। नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की टीमें होंगी शामिल इस राष्ट्रीय अभियान में त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम की टीमें शामिल हैं। ये टीमें अपने-अपने शुरुआती स्थानों से रवाना होकर पूर्णिया, बेगूसराय और भोजपुर होते हुए गुजरात के एकतानगर पहुंचेंगी। 26 और 27 अक्टूबर को एकतानगर में जुटेंगी टीमें रैली में शामिल सभी टीमें 26 और 27 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकतानगर में एकत्रित होंगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *