थाने से 500m दूर 2 लड़कियां किडनैप,एक के साथ रेप:चलती स्कॉर्पियो में दरिंदगी, डॉक्टर बोली- ब्लीडिंग रोकने के लिए प्राइवेट पार्ट में टांके लगाने पड़े

थाने से 500m दूर 2 लड़कियां किडनैप,एक के साथ रेप:चलती स्कॉर्पियो में दरिंदगी, डॉक्टर बोली- ब्लीडिंग रोकने के लिए प्राइवेट पार्ट में टांके लगाने पड़े

सीवान में शनिवार को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने दो लड़कियों का अपहरण किया। उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया। इसके बाद रास्ते में एक के साथ रेप किया। बेहोश होने के बाद दोनों को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। घटना महादेवा थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित वीएम हाई स्कूल के मैदान के पास की है। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में जख्म है, ब्लीडिंग नहीं रुकने के कारण डॉक्टर को टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात…. पीड़िता बोली- गाड़ी में रेप किया गया पीड़िता के अनुसार, वह अपनी चचेरी बहन के साथ वीएम हाई स्कूल गई थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार दो युवक वहां पहुंचे और दोनों को जबरन वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि गाड़ी में ही दोनों के साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी गई। कुछ दूरी आगे जाने के बाद उसके साथ रेप किया गया। घटना के दौरान वो बेहोश हो गई और इसके बाद उसे ज्यादा कुछ याद नहीं है। कुछ देर बाद जब उसकी छोटी बहन को होश आया तो दोनों सड़क किनारे पड़ी थीं। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। ब्लीडिंग रोकने के लिए लगाने पड़े टांके वहीं इलाज कर रही ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवती के साथ जबरन रेप का प्रयास किया गया है, जिसके कारण इंटरनल पार्ट बहुत ज्यादा डैमेज हुआ है। लड़की की ब्लीडिंग रुक नहीं रही था, जिसको लेकर प्राइवेट पार्ट में 2 टांके लगाए गए हैं। साथ ही युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं, जो रेप का विरोध करने के दौरान लगे। हालांकि अभी युवती खतरे से बाहर है, लेकिन स्थिति नाजुक देख एडमिट करते हुए इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों युवतियों से जानकारी ली। एसपी ने भी इसे गंभीर और जांच का विषय बताया है। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है और उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पीड़िता और उसकी चचेरी बहन ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपितों को वे पहले से नहीं जानती हैं। इसी कारण उनके नाम की जानकारी नहीं है। पुलिस अब घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। सीवान में शनिवार को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने दो लड़कियों का अपहरण किया। उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया। इसके बाद रास्ते में एक के साथ रेप किया। बेहोश होने के बाद दोनों को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। घटना महादेवा थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित वीएम हाई स्कूल के मैदान के पास की है। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में जख्म है, ब्लीडिंग नहीं रुकने के कारण डॉक्टर को टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात…. पीड़िता बोली- गाड़ी में रेप किया गया पीड़िता के अनुसार, वह अपनी चचेरी बहन के साथ वीएम हाई स्कूल गई थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार दो युवक वहां पहुंचे और दोनों को जबरन वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि गाड़ी में ही दोनों के साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी गई। कुछ दूरी आगे जाने के बाद उसके साथ रेप किया गया। घटना के दौरान वो बेहोश हो गई और इसके बाद उसे ज्यादा कुछ याद नहीं है। कुछ देर बाद जब उसकी छोटी बहन को होश आया तो दोनों सड़क किनारे पड़ी थीं। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। ब्लीडिंग रोकने के लिए लगाने पड़े टांके वहीं इलाज कर रही ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवती के साथ जबरन रेप का प्रयास किया गया है, जिसके कारण इंटरनल पार्ट बहुत ज्यादा डैमेज हुआ है। लड़की की ब्लीडिंग रुक नहीं रही था, जिसको लेकर प्राइवेट पार्ट में 2 टांके लगाए गए हैं। साथ ही युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं, जो रेप का विरोध करने के दौरान लगे। हालांकि अभी युवती खतरे से बाहर है, लेकिन स्थिति नाजुक देख एडमिट करते हुए इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों युवतियों से जानकारी ली। एसपी ने भी इसे गंभीर और जांच का विषय बताया है। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है और उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पीड़िता और उसकी चचेरी बहन ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपितों को वे पहले से नहीं जानती हैं। इसी कारण उनके नाम की जानकारी नहीं है। पुलिस अब घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *