तेलंगाना में डॉक्टर की कार में जिंदा जलकर मौत:डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ, पुलिस को सीट बेल्ट से बंधा शव मिला

तेलंगाना में डॉक्टर की कार में जिंदा जलकर मौत:डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ, पुलिस को सीट बेल्ट से बंधा शव मिला

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में रविवार को सड़क डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर पिल्ललमारी फ्लाईओवर के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार की ड्राइविंग सीट पर एक जला हुआ शव मिला। हादसे के बाद की 2 तस्वीरें… डॉक्टर हैदराबाद में अपने परिवार से मिलने जा रहे थे पुलिस ने बताया कि पास के टोल गेट की जानकारी और कार के अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के. जगदीश के रूप में हुई। वह खम्मम जिले के एक अस्पताल में न्यूरोसर्जन थे। जगदीश खम्मम से हैदराबाद अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। —————————- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में BMW फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी: 3 मौतें, 1 घायल मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से करीब 75 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। चारों की उम्र 17 से 23 के बीच थी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *