उदयपुर की घंटाघर थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार एमडीएमए ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में चलाए जा रहे जागृति अभियान के तहत आरोपी पुष्पवीर सिंह पिता हेमेन्द्र सिंह निवासी फुलिया कलां भीलवाड़ा को पकड़ने में सफलता मिली है। दरअसल, 1 जुलाई 2026 को सुखेर थानाधिकारी भरत योगी जाब्ते के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान खेलगांव सड़क पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार सवार आरोपी पुष्पेंद्र सिंह और धीरज के कब्जे से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ था। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह ने कबूल किया कि उसने यह ड्रग्स पुष्पवीर सिंह से खरीदी थी। खदीदार और सप्लायर्स के बारे में पूछताछ वारदात के बाद से ही मुख्य सप्लायर पुष्वीर सिंह लगातार फरार चल रहा था। साइबर टीम की मदद और मुखबिर की सूचना पर इसे गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ पूर्व में एक मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से नशीले पदार्थों के नेटवर्क, इसके मुख्य स्नोतों सहित अन्य खदीदार व सप्लायर्स के संबंध में पूछताछ कर रही है।

