तीन बाल अपचारी चोरी की 3 बाइक के साथ गिरफ्तार:मुगलसराय स्टैंड से चुराई थीं हीरो स्प्लेंडर प्लस, सस्ते में बेचने की फिराक में थे

तीन बाल अपचारी चोरी की 3 बाइक के साथ गिरफ्तार:मुगलसराय स्टैंड से चुराई थीं हीरो स्प्लेंडर प्लस, सस्ते में बेचने की फिराक में थे

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों एक फरार आरोपी के साथ मिलकर मुगलसराय स्टैंड और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद वाहनों को सस्ते दामों पर बेचकर मिलने वाले रुपये आपस में बांट लेते थे। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, तीनों बाल अपचारी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान चेकिंग में उन्हें पकड़ लिया गया। बरामद बाइक के वैध कागजात मांगने पर वे दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में बाइक चोरी की बात बताई पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों बाल अपचारियों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद तीनों बाइक मुगलसराय स्टैंड से चोरी की गई थीं। उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले फरार आरोपी के साथ मिलकर एक और मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी बताई है। कथित सरगना मौके से फरार पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी में शामिल गिरोह का कथित सरगना मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए बाल अपचारियों के खिलाफ किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। चार मुकदमों से जुड़ी जांच पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अलीनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 643/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2) और 317(4) में अभियोग दर्ज किया है। इसके अलावा मुगलसराय थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 549/2026, 550/2026 और 551/2026 से भी मामले के तार जुड़े हैं। बरामद तीनों मोटरसाइकिलें हीरो स्प्लेंडर प्लस हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *