तिरहुत स्नातक-शिक्षक चुनाव: शिवहर में 6 केंद्रों पर वोटिंग जारी:6,673 वोटर कर रहे वोटिंग, शिक्षक निर्वाचन में 294 मतदाता शामिल

तिरहुत स्नातक-शिक्षक चुनाव: शिवहर में 6 केंद्रों पर वोटिंग जारी:6,673 वोटर कर रहे वोटिंग, शिक्षक निर्वाचन में 294 मतदाता शामिल

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। शिक्षक सीट पर 8,760 वोटर तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों पर कुल 1,52,748 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,43,988 मतदाता हैं। इनमें 97,998 पुरुष, 45,970 महिला और 20 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इस सीट के लिए 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वही मतदाता वोट डाल सकेंगे, जिनका नाम संबंधित मतदाता सूची में दर्ज है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8,760 मतदाता हैं। इनमें 6,507 पुरुष, 2,250 महिला और 3 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इस सीट के लिए 58 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भी केवल मतदाता सूची में दर्ज पात्र शिक्षक ही मतदान कर सकेंगे। तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले शामिल हैं। इन जिलों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के अनुसार मतदान कराया जा रहा। स्नातक के 6 केंद्रों पर 6,379 मतदाता शिवहर जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 6,673 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 6,379 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 294 मतदाता शामिल हैं। जिले में दोनों चुनावों के लिए छह-छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शिवहर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 6,379 मतदाता हैं। इनमें 4,716 पुरुष और 1,663 महिला मतदाता हैं। इनके लिए पुरनहिया प्रखंड कार्यालय भवन, पिपराही प्रखंड कार्यालय, शिवहर अंचल परिसर, कार्यपालक दंडाधिकारी कार्यालय कक्ष, डुमरी कटसरी प्रखंड कार्यालय और तरियानी प्रखंड कार्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन में 294 मतदाता तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 294 मतदाता हैं। इनमें 263 पुरुष और 31 महिला मतदाता शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन के लिए भी जिले में छह मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा और राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम समेत अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र सिंह समेत अन्य प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शिवहर के मतदाता दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। तिरहुत स्नातक सीट; अभिषेक झा और डॉ. रश्मि विनायक गौतम के बीच टक्कर यहां अभिषेक झा फिर से जेडीयू के टिकट पर मैदान में हैं। आरजेडी ने डॉ. रश्मि विनायक गौतम को उतारा है। विनायक अक्टूबर 2025 में जन सुराज छोड़कर राजद में शामिल हुईं थीं। यहां 135023 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 में यहां से जेडीयू नेता और पूर्व विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर विजयी हुए थे। उन्होंने आरजेडी के मनीष मोहन को हराया था। देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने पर 2024 में उपचुनाव कराया गया। जेडीयू की ओर से अभिषेक झा उम्मीदवार थे। उन्हें निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी ने हराया था। बंशीधर शिक्षा विभाग के एसीएस के.के. पाठक के समय शिक्षक की नौकरी से बर्खास्त किए गए। उसके बाद वह चुनाव लड़े और 23003 वोट लाकर जीते। जनसुराज की रश्मि विनायक गौतम को 12467 वोट मिले। आरजेडी के गोपी किशन को 11600 और जेडीयू के अभिषेक झा को 10316 वोट मिले थे। तिरहुत शिक्षक सीट; सीपीआई के संजय सिंह फिर से मैदान में सीपीआई के संजय कुमार सिंह फिर से मैदान में हैं। जनसुराज ने यहां से भूषण झा को उतारा है। 9204 वोटर एमएलसी चुनेंगे। यहां पिछली बार सीपीआई के संजय कुमार सिंह ने चुनाव जीता था। संजय सिंह ने 3324 वोट लाकर भूषण झा को हराया था। भूषण को 2015 वोट मिले थे। डॉ. नरेन्द्र प्रसाद सिंह को 1404 वोट मिले थे। बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। शिक्षक सीट पर 8,760 वोटर तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों पर कुल 1,52,748 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,43,988 मतदाता हैं। इनमें 97,998 पुरुष, 45,970 महिला और 20 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इस सीट के लिए 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वही मतदाता वोट डाल सकेंगे, जिनका नाम संबंधित मतदाता सूची में दर्ज है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8,760 मतदाता हैं। इनमें 6,507 पुरुष, 2,250 महिला और 3 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इस सीट के लिए 58 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भी केवल मतदाता सूची में दर्ज पात्र शिक्षक ही मतदान कर सकेंगे। तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले शामिल हैं। इन जिलों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के अनुसार मतदान कराया जा रहा। स्नातक के 6 केंद्रों पर 6,379 मतदाता शिवहर जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 6,673 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 6,379 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 294 मतदाता शामिल हैं। जिले में दोनों चुनावों के लिए छह-छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शिवहर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 6,379 मतदाता हैं। इनमें 4,716 पुरुष और 1,663 महिला मतदाता हैं। इनके लिए पुरनहिया प्रखंड कार्यालय भवन, पिपराही प्रखंड कार्यालय, शिवहर अंचल परिसर, कार्यपालक दंडाधिकारी कार्यालय कक्ष, डुमरी कटसरी प्रखंड कार्यालय और तरियानी प्रखंड कार्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन में 294 मतदाता तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 294 मतदाता हैं। इनमें 263 पुरुष और 31 महिला मतदाता शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन के लिए भी जिले में छह मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा और राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम समेत अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र सिंह समेत अन्य प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शिवहर के मतदाता दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। तिरहुत स्नातक सीट; अभिषेक झा और डॉ. रश्मि विनायक गौतम के बीच टक्कर यहां अभिषेक झा फिर से जेडीयू के टिकट पर मैदान में हैं। आरजेडी ने डॉ. रश्मि विनायक गौतम को उतारा है। विनायक अक्टूबर 2025 में जन सुराज छोड़कर राजद में शामिल हुईं थीं। यहां 135023 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 में यहां से जेडीयू नेता और पूर्व विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर विजयी हुए थे। उन्होंने आरजेडी के मनीष मोहन को हराया था। देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने पर 2024 में उपचुनाव कराया गया। जेडीयू की ओर से अभिषेक झा उम्मीदवार थे। उन्हें निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी ने हराया था। बंशीधर शिक्षा विभाग के एसीएस के.के. पाठक के समय शिक्षक की नौकरी से बर्खास्त किए गए। उसके बाद वह चुनाव लड़े और 23003 वोट लाकर जीते। जनसुराज की रश्मि विनायक गौतम को 12467 वोट मिले। आरजेडी के गोपी किशन को 11600 और जेडीयू के अभिषेक झा को 10316 वोट मिले थे। तिरहुत शिक्षक सीट; सीपीआई के संजय सिंह फिर से मैदान में सीपीआई के संजय कुमार सिंह फिर से मैदान में हैं। जनसुराज ने यहां से भूषण झा को उतारा है। 9204 वोटर एमएलसी चुनेंगे। यहां पिछली बार सीपीआई के संजय कुमार सिंह ने चुनाव जीता था। संजय सिंह ने 3324 वोट लाकर भूषण झा को हराया था। भूषण को 2015 वोट मिले थे। डॉ. नरेन्द्र प्रसाद सिंह को 1404 वोट मिले थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *