मुरैना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा रैली निकालीं। तिरंगा यात्रा मे कलेक्टर लोकेश जांगिड़ भी सहभागी बने। पुलिस द्वारा नागरिकों से घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई। साथ ही थाना, चौकी और पुलिस कार्यालयों में पोस्टर-बैनर लगाए गए।


