मुरैना | अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में तय किया 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में शहर में मशाल यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में प्रांत मंत्री कुबेर चन्द्र गर्ग, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला महामंत्री देवेन्द्र परमार और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूरज मिश्रा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया मशाल यात्रा शाम 5.30 बजे राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा से पहले मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद शहीद संग्रहालय से एमएस रोड होते हुए हनुमान चौराहा पहुंचेगी, जहां मशाल यात्रा का समापन होगा। आयोजकों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।


