बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा गांव में मंगलवार को निजी तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोठा गांव निवासी कांग्रेस लैया की पुत्री जानकी कुमारी और गुड्डू लैया की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृत बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, आगामी कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर दोनों बच्चियां गांव स्थित निजी तालाब में स्नान करने गई थीं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. मौके पर पहुंची पुलिस स्नान करने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चियों को डूबता देख शोर मचाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धोरैया थाना के एसआई विजय कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। परंपरा के तहत नहाने गई थी दोनों पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर व्रती बच्चियों के तालाब में स्नान करने की परंपरा के तहत दोनों बच्चियां भी नहाने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से यह हादसा हो गया। दोनों मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा गांव में मंगलवार को निजी तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोठा गांव निवासी कांग्रेस लैया की पुत्री जानकी कुमारी और गुड्डू लैया की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृत बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, आगामी कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर दोनों बच्चियां गांव स्थित निजी तालाब में स्नान करने गई थीं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. मौके पर पहुंची पुलिस स्नान करने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चियों को डूबता देख शोर मचाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धोरैया थाना के एसआई विजय कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। परंपरा के तहत नहाने गई थी दोनों पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर व्रती बच्चियों के तालाब में स्नान करने की परंपरा के तहत दोनों बच्चियां भी नहाने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से यह हादसा हो गया। दोनों मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

