तालाब में डूबने से मासूम की मौत:मुरादाबाद में 4 साल से अधूरी पड़ी है जल जीवन मिशन की टंकी

तालाब में डूबने से मासूम की मौत:मुरादाबाद में 4 साल से अधूरी पड़ी है जल जीवन मिशन की टंकी

मुरादाबाद में जल जीवन मिशन के टंकी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। गांव में निर्माणाधीन टंकी 4 साल से अधूरी पड़ी है।
​मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम गोदी में बुधवार दर्दनाक हादसा सामने आया। जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी के परिसर में बने एक गहरे तालाब में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
​मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद अज़ान (3 साल) के रूप में हुई है, जो चार बहन-भाईîयों में सबसे छोटा था। बच्चे के पिता मसरत अली पेशे से एक ड्राइवर हैं। हादसे ने इस गरीब परिवार की खुशियां छीन ली हैं।
​पड़ोसी महबूब आलम ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे मोहम्मद अज़ान अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक घर के पास स्थित जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी के पास पहुंच गया और वहां बने तालाब में जा गिरा। करीब दो घंटे तक जब बच्चा घर पर नहीं दिखा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी ढूंढने के बाद जब लोग टंकी के पास पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चे का शव पानी से भरे उस तालाब में उतराता हुआ मिला।
​मोहल्लेवासियों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर कार्यदायी संस्था और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत पिछले चार सालों से इस पानी का टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। जब से इस परियोजना का काम शुरू हुआ है, तब से इसके नीचे एक बड़ा और खतरनाक तालाब जैसा गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस स्थान पर कई छोटी-मोटी घटनाएं हो चुकी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *