तारापुर SDO ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:कई अनियमितताएं मिलने पर प्रभारी उपाधीक्षक को लगाई फटकार, दिए सुधार के निर्देश

तारापुर SDO ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:कई अनियमितताएं मिलने पर प्रभारी उपाधीक्षक को लगाई फटकार, दिए सुधार के निर्देश

तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) आईएएस महेश कुमार ने सोमवार शाम संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर और डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी जांची। निरीक्षण में कई गड़बड़ियां मिलने पर प्रभारी उपाधीक्षक को फटकार लगाई गई। SDO ने गैरमौजूद डॉक्टरों, जीएनएम और एएनएम से जवाब मांगने को कहा। उन्होंने कर्मियों के पहचान पत्र भी देखे, कई के पास आईडी कार्ड नहीं थे। SDO ने अस्पताल में लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से भी सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। पुराने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर नए प्रबंधन को सभी प्रभार सौंपने को कहा गया। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। SDO ने लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) आईएएस महेश कुमार ने सोमवार शाम संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर और डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी जांची। निरीक्षण में कई गड़बड़ियां मिलने पर प्रभारी उपाधीक्षक को फटकार लगाई गई। SDO ने गैरमौजूद डॉक्टरों, जीएनएम और एएनएम से जवाब मांगने को कहा। उन्होंने कर्मियों के पहचान पत्र भी देखे, कई के पास आईडी कार्ड नहीं थे। SDO ने अस्पताल में लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से भी सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। पुराने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर नए प्रबंधन को सभी प्रभार सौंपने को कहा गया। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। SDO ने लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *