जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन लेकर समाधान करवा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोग बेझिझक अपनी परेशानी सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच आपसी समझ भी बढ़ी है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… सीवर का पानी खेतों में पहुंचा, किसान परेशान जोधपुर शहर के बाड़ाबास से नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने सीवर का दूषित पानी खेतों तक पहुंचने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कचहरी चौराहा, बलदेव राम मिर्धा चौक, ओसियां ग्राम पंचायत में सीवरेज का गंदा पानी खेतों तक पहुंचने से किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। वार्ड नंबर 5 में उम्मेद सिंह राजपुरोहित के खेतों में आने से कृषि भूमि और खेती को नुकसान हो रहा है। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। बिजली की तार टूटी, गली के बीच से गुजर रही श्रमिकपुरा, बलदेव नगर से महेश सिंह सांखला ने बिजली के टूटे तारों की समस्या की ओर पोस्ट कर ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि गली के बीच से गुजर रहे बिजली के तारों के कमजोर होने से सिल्वर की तार टूट गई है। इससे कभी भी जनहानि हो सकती है। संबंधित विभाग से अपील है कि इस समस्या का तुरंत समाधान करवाएं। सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा, हादसे का डर जोधपुर शहर के रावत नगर की गुलाब नगर कॉलोनी के रोड नंबर 6 से भवानी सिंह शेखावत ने सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इस गहरे गड्ढे में गिरने से कोई भी व्यक्ति घायल हो सकता है। बाइक सवार भी चोटिल हो सकते हैं। निगम से अपील है कि गड्ढे की मरम्मत करवाकर अप्रिय घटना से बचाएं। निगम ने डस्टबिन नहीं लगाया, मंदिर के बाहर डालते कचरा समाज कल्याण ऑफिस के पास, जैन मंदिर के सामने पड़े कचरे की शिकायत नेहा नागल ने की है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि सरदारपुरा की 11–बी रोड पर जैन मंदिर के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। गली में कचरा डालने के लिए निगम की ओर से डस्टबिन नहीं है। कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी रोज नहीं आती। आती भी है तो गली के बाहर दो–चार घरों से ही कचरा लेकर निकल जाती है। बेसहारा गाय–कुत्ते इस कचरे को खाकर बीमार पड़ रहे हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन ओम प्रकाश जाखड़ ने कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से रोड लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कुड़ी के सेक्टर–5 में विद्या संस्कार स्कूल के सामने पोल पर लगी लाइट दिन–रात जलती रहती है। इसे बंद–चालू करने का कोई स्विच लगे या सेंसर से कनेक्ट करें। पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने परेशानी दूर कर शिकायतकर्ता का समाधान करवा दिया। सफाई प्रभारी विजय कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर मंगू सिंह राजवी मार्ग, ईन्दरोका कॉलोनी से अभिषेक बिश्नोई ने सीवरेज के ओवरफ्लो होकर बहने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि विद्याश्रम स्कूल के सामने, बी–रोड, पावटा में उनकी गली में सीवरेज के चैम्बर से गंदा पानी ओरफ्लो होकर सड़क और गली में बह रहा है। निगम को 4–5 बार शिकायत कर चुके हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने समस्या का समाधान करवाते हुए चोक सीवरलाइन की सफाई करवाकर इसे ठीक करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.’भास्कर समाधान’: एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग

