‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीताजी उज्जैन पहुंचीं:पार्क पैलेस में सिंधी समाज के गरबा आयोजन में हुईं शामिल, स्टेज पर किया गरबा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीताजी उज्जैन पहुंचीं:पार्क पैलेस में सिंधी समाज के गरबा आयोजन में हुईं शामिल, स्टेज पर किया गरबा

उज्जैन में शुक्रवार रात सिंधी समाज के गरबा महोत्सव में टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता पहुंचीं। धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन ने गरबे का आनंद लिया और मंच पर थिरकती नजर आईं। मुनमुन दत्ता ने जय महाकाल के जयकारों के साथ लोगों का अभिवादन किया। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए मशक्कत करते रहे। मंच पर मुनमुन के साथ गरबे में झूमे लोग पार्क पैलेस में संस्था संरक्षक नारायण यादव एवं महेश परियानी द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में मुनमुन दत्ता विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने प्रतियोगियों और अन्य संस्थाओं के गरबे देखे। इसके बाद वे खुद भी मंच पर गरबा करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से जय महाकाल के जयकारे लगवाए। महोत्सव में युवतियों, पुरुषों और महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पारंपरिक गरबा आराधना के साथ प्रसिद्ध हस्तियों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *