तरनतारन में भोग से लौट रहे 2 युवकों से लूट:विरोध करने पर एक की जांघ में गोली मारी, बाइक छीनकर फरार हुए नकाबपोश लुटेरे

तरनतारन में भोग से लौट रहे 2 युवकों से लूट:विरोध करने पर एक की जांघ में गोली मारी, बाइक छीनकर फरार हुए नकाबपोश लुटेरे

तरनतारन के गांव सुगा में भोग समारोह से लौट रहे दो युवकों को बाइक सवार लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने एक युवक की जांघ में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और उनकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। घायल युवक का भिखीविंड के विजय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में अमृतसर के मुल्ला बहराम निवासी रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने चाचा के बेटे अर्जन सिंह के साथ गांव सुगा में भोग समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के बाद दोनों अपने रिश्तेदार हरप्रीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल से भूरे रोड की ओर जा रहे थे। पीड़िता बोला- आरोपियों ने चाबी छीनने का प्रयास किया गांव से करीब आधा किलोमीटर आगे पहुंचने पर पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और चाबी छीनने का प्रयास किया। रूपिंदर सिंह ने विरोध किया तो एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। इसके बाद अर्जन सिंह ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बाईं जांघ में गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों लुटेरे पीड़ितों की मोटरसाइकिल लेकर गांव भूरे की ओर फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अर्जन को अस्पताल में भर्ती कराया। भिखीविंड थाना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *