भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खेमकरण के गांव मस्तगढ़ में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान खेतों से 1 किलो हेरोइन और 132 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद की है। प्राथमिक जांच में आशंका है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई है। बीएसएफ की 142वीं बटालियन के कंपनी कमांडर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पीले रंग का एक पैकेट मिला, जिसमें हेरोइन और पैकिंग सामग्री थी। बीएसएफ अधिकारियों ने बरामद सामान थाना खेमकरण पुलिस को सौंप दिया। एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बॉर्डर पार नशे की सप्लाई सहित अन्य एंगल के आधार पर भी जांच कर रही है।

