तरनतारन-बाबा वस्सण सिंह जी का जोड़ मेल:कबड्डी-कुश्ती के रोमांचक मुकाबले और निकाला नगर कीर्तन,कई एनआरआई भी शामिल

तरनतारन-बाबा वस्सण सिंह जी का जोड़ मेल:कबड्डी-कुश्ती के रोमांचक मुकाबले और निकाला नगर कीर्तन,कई एनआरआई भी शामिल

तरनतारन जिले के गांव कद्द गिल में अमर शहीद बाबा वस्सण सिंह जी का वार्षिक शहीदी जोड़ मेला अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंची बड़ी संख्या में संगतों ने शहीद बाबा वस्सण सिंह जी की अमर शहादत को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। दो दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक समागमों के साथ-साथ युवाओं को खेल संस्कृति से जोड़ने के लिए भव्य कबड्डी और कुश्ती मुकाबलों का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत में श्री अखंड पाठ साहिब के साहिब के भोग डाले गए। तत्पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगवाई में गांव में एक विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन का गांववासियों और संगतों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह के अटूट लंगर लगाए गए। धार्मिक दीवान में गुरु जस और सिख इतिहास की वारों से संगतों को किया निहाल समारोह के दौरान आयोजित धार्मिक दीवान में भाई निरवैल सिंह खालसा के कविशरी जत्थे ने गुरु जस सुनाया। दूसरे दिन के धार्मिक समागम में भाई सतनाम सिंह ने रसभिना कीर्तन किया और भाई मुख्तार सिंह ने गुरमत विचारों की सांझ डाली। प्रसिद्ध ढाडी भाई गुरप्रताप सिंह पदम के जत्थे ने सिख इतिहास की गौरवगाथाओं और शहीदों की कुर्बानियों से जुड़ी ढाडी वारें पेश कर संगतों में नया जोश भरा। अमेरिका निवासी एनआरआई परिवारों के सहयोग से हुए नामी खेल मुकाबले मेले के शाम के सत्र में गांव कद्द गिल के मूल निवासी व अमेरिका में बसे प्रवासी भारतीय गुरजंट सिंह गिल के विशेष सहयोग से नामी कबड्डी टीमों के बीच शो मैच और कुश्ती मुकाबले करवाए गए। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बाबा बलविंदर सिंह कबड्डी क्लब खडूर साहिब’ और ‘परोपकारी भाई लद्धा कबड्डी क्लब भाई लाधो’ की लड़कियों की टीमों के बीच रोमांचक कबड्डी शो मैच हुआ, जिसमें मालवा जगराओं की टीम ने जीत हासिल की। इसके अलावा कुश्ती मुकाबलों में युवा पहलवान बुग्गा बडाला सहित कई नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए।
विजेताओं को नकद राशि से किया गया सम्मानित जीत हासिल करने वाली टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मुख्य प्रबंधक जत्थेदार अजीत सिंह और प्रबंधन समिति की मौजूदगी में अमेरिका निवासी जुगराज सिंह गिल द्वारा भेजी गई विशेष नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके पिता हरभेज सिंह गिल और भाई जगरूप सिंह द्वारा प्रदान किया गया। प्रबंधकों ने गांव के विकास और खेलों में अमूल्य योगदान देने के लिए जुगराज सिंह गिल, गुरजंट सिंह गिल, राणा सबालाजपुर, धर्मवीर और कंवल अमेरिका सहित सभी एनआरआई परिवारों की सराहना की। विशिष्ट शख्सियतों और संगतों की रही भारी उपस्थिति इस शहीदी जोड़ मेले में बीबी रमणदीप कौर सेरो, बापू हरजीत सिंह सेरो, पूर्व विधायक रमणजीत सिंह सिक्की, सोहन सिंह शाह, काला शाह, आममराज फौजी, सुखदेव फौजी, अर्श फौजी, गुरजंट बहला, परगट सिंह, यादविंदर यादू, लखविंदर सिंह नंबरदार, युवा नेता हरपाल सिंह, पूर्व सदस्य चरणजीत सिंह, गुरवेल सिंह थानेदार, अरविंदर सिंह फौजी और अमृत खडूर साहिब समेत कई धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। यह मेला युवाओं को अपनी विरासत, इतिहास और खेलों से जोड़ते हुए संगतों की अमिट यादों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *