“तमिलनाडु की जनता ने सही हाथों में सौंपी बागडोर” यश हुए CM विजय के मुरीद, काम को लेकर दिया बयान

“तमिलनाडु की जनता ने सही हाथों में सौंपी बागडोर” यश हुए CM विजय के मुरीद, काम को लेकर दिया बयान

Yash praises CM Vijay at Toxic event: कन्नड़ सिनेमा के रॉकस्टार और ‘केजीएफ’ फेम अभिनेता यश एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने तमिलनाडु के नए सीएम विजय थलपति को लेकर बयान दिया है। बीते दिन फिल्म ‘टॉक्सिक के ग्रैंड प्री-रिलीज के दौरान उन्होंने उनके काम, अनुशासन, समर्पण और जनता के लिए लगन की खुलकर तारीफ की है। यश ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने विजय पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं और जनता का फैसला एक दम सही था।

यश ने CM विजय को लेकर क्या कहा?

चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में एक भव्य कार्यक्रम था। इसी में यश ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय थलपति के सफर को एक नई और प्रगतिशील शुरुआत बताया। 

यश ने कहा, “मैंने हमेशा यही कहा है कि हमने विजय सर से बहुत कुछ सीखा है। हम उनके काम, उनकी प्रतिबद्धता और लोगों से मिले अपार प्यार का हमेशा से सम्मान करते रहे हैं। आज यह स्पष्ट दिख रहा है कि जनता ने उन्हें यह जिम्मेदारी और पद क्यों सौंपा है। लोगों को उन पर अटूट विश्वास है, और मैं देख सकता हूं कि वह अपने नए काम को लेकर कितने अनुशासित और समर्पित हैं। यह एक बेहद सकारात्मक और प्रगतिशील कदम है।”

दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं विजय

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यश ने फिल्म टॉक्सिक के सह-निर्माता और ‘जना नायकन’ के प्रोड्यूसर वेंकट नारायण की कही बातों को भी याद दिया। उन्होंने बताया कि वेंकट सर अक्सर चर्चा करते हैं कि विजय तमिलनाडु के लोगों के लिए सुबह से लेकर देर रात तक बिना थके काम करते हैं।

यश ने आगे कहा कि एक अभिनेता के तौर पर जनता से मिलने वाले प्यार को वापस लौटाना हर कलाकार का कर्तव्य होता है। विजय सर अब उस मुकाम पर हैं जहां वह राजनीति के जरिए तमिलनाडु की जनता के उसी प्यार और सम्मान को वापस लौटा रहे हैं।” साथ ही उन्होंने उस जनता का भी शुक्रिया अदा किया जिनके कारण विजय ने तलिलनाडु में विजय पाई।

फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर

26 अगस्त को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘टॉक्सिक’ का तूफान

गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की स्टार कास्ट बेहद मजबूत है, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। चेन्नई इवेंट के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर है।

बता दें, फिल्म टॉक्सिक की जबसे घोषणा हुई थी, फिल्म विवादों में आ गई थी। फिल्म में कियारा और यश के विवादित सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने लायक था। जनता ने कियारा को काफी ट्रोल किया था। वहीं, बार-बार फिल्म की रिलीज डेट भी बदली जा रही थी, इसके बाद अब फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में आने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *