डॉक्टर से सोशल-साइट पर दोस्ती कर 24 लाख रुपए ठगे:अश्लील चैट से किया ब्लैकमेल, बदनाम करने की धमकी दी; पुलिस जांच में जुटी

डॉक्टर से सोशल-साइट पर दोस्ती कर 24 लाख रुपए ठगे:अश्लील चैट से किया ब्लैकमेल, बदनाम करने की धमकी दी; पुलिस जांच में जुटी

जयपुर में 31 साल के डॉक्टर के साथ सोशल साइट पर दोस्ती कर 24 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने डॉक्टर से दोस्ती पर उसकी पर्सनल जानकारी ले ली थी और उससे आपत्तिजनक सामग्री और चैट बनाकर ब्लैकमेल किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्ती के नाम पर दिया धोखा पीड़ित डॉक्टर ने सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी से उसकी सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने डॉक्टर को विश्वास में लेकर उसकी पर्सनल और घर परिवार की जानकारी ले ली थी। फिर एडिटिंग के जरिए उस जानकरी से आपत्तिजनक सामग्री और चैट तैयार कर ली। आरोपी दोस्त डॉक्टर को आपत्तिजनक सामग्री और चैट के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर धमकी देने लगा। आरोपी ने कहा कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पीड़ित के परिवार और रिश्तेदारों को शेयर कर उसे बदनाम कर देगा। आरोपी ने डॉक्टर को ब्लैकमेल कर करीब 24 लाख रुपए ले लिए। यह रकम अलग-अलग टुकड़ों में ली गई थी। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में इस लेन-देन का पूरा जिक्र किया है। एसएमएस थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस खंगाल रही डिजिटल साक्ष्य थानाधिकारी ने बताया कि डॉक्टर ने सोशल साइट के जरिए दोस्ती कर निजी जानकारियां हासिल करने और बाद में आपत्तिजनक सामग्री व चैट तैयार कर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी को ब्लैकमेल कर 24 लाख रुपए की ठगी करने की शिकायत दी गई है। मामले में पुलिस सोशल मीडिया पर हुई बातचीत, कथित आपत्तिजनक चैट और सामग्री, निजी जानकारियों के इस्तेमाल और करीब 24 लाख रुपए के कथित लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। — ये खबर भी पढ़ें… बबीता दो साल से आतंकी संगठन से जुड़ी थी:युवतियों का करती थी ब्रेनवॉश, डंकी रूट से पाकिस्तान जाने का था प्लान जयपुर से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद की कथित महिला स्लीपर सेल बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा से रिमांड के दौरान पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार- बबीता करीब दो साल से आतंकी संगठन के संपर्क में थी। उसे आत्मघाती हमले के लिए तैयार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *