डूबे तीन नाबालिगों में से 2 का शव बरामद:100 मीटर की दूरी पर थी दोनों लाशें, एक दिन पहले 3 बच्चे नहाते वक्त डूब गए थे

डूबे तीन नाबालिगों में से 2 का शव बरामद:100 मीटर की दूरी पर थी दोनों लाशें, एक दिन पहले 3 बच्चे नहाते वक्त डूब गए थे

बेगूसराय में रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान 3 नाबालिग डूब गए थे। 2 की लाशें सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने पवड़ा घाट के पास से बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान मंझौल पंचायत-3, वार्ड नंबर-6 नित्यानंद चौक के रहने वाल बबलू सहनी के बेटे आदर्श कुमार (12) और मंझौल पंचायत-1 स्थित वार्ड नंबर-3 के रहने वाले अर्जुन यादव का बेटा पवन कुमार (13) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों शव एक-दूसरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिली। शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, सोमवार को नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में एक लाश नदी में मिली है, आशंका जताई जा रही है वह लाश तीसरे बच्चे की है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है। तीसरी लाश की पहचान परिजन ने नहीं की थानाध्यक्ष ने बताया कि नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर परना के पास बूढ़ी गंडक नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम परिजन को लेकर छतौना पुल से आगे अझौर गई थी, लेकिन परिजन शव देखने के बाद पहचान नहीं पाए हैं। महिला ने साड़ी फेंक बचाने की कोशिश की थी दरअसल, रविवार को 7वीं में पढ़ने वाले 3 लड़के बसौन घाट में स्नान के दौरान नदी के तेज धार के कारण डूब गए थे। घाट पर लोग बहुत कम थे, डूब रहे तीनों को बचाने के लिए स्नान कर रही एक महिला ने साड़ी फेंक कर बचाने का प्रयास किया था। लेकिन बच्चे तेज धार के कारण साड़ी नहीं पकड़ पाए। साथ में स्नान कर रहे दो लड़के तीनों को डूबते हुए देखकर भाग गए। बचाने का प्रयास करने वाली महिला भी घर चली गई। काफी देर बाद कुछ लोगों ने साइकिल और कपड़ा देखकर माइकिंग कराई, तो लोगों को हादसे की सूचना मिली। बेगूसराय में रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान 3 नाबालिग डूब गए थे। 2 की लाशें सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने पवड़ा घाट के पास से बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान मंझौल पंचायत-3, वार्ड नंबर-6 नित्यानंद चौक के रहने वाल बबलू सहनी के बेटे आदर्श कुमार (12) और मंझौल पंचायत-1 स्थित वार्ड नंबर-3 के रहने वाले अर्जुन यादव का बेटा पवन कुमार (13) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों शव एक-दूसरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिली। शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, सोमवार को नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में एक लाश नदी में मिली है, आशंका जताई जा रही है वह लाश तीसरे बच्चे की है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है। तीसरी लाश की पहचान परिजन ने नहीं की थानाध्यक्ष ने बताया कि नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर परना के पास बूढ़ी गंडक नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम परिजन को लेकर छतौना पुल से आगे अझौर गई थी, लेकिन परिजन शव देखने के बाद पहचान नहीं पाए हैं। महिला ने साड़ी फेंक बचाने की कोशिश की थी दरअसल, रविवार को 7वीं में पढ़ने वाले 3 लड़के बसौन घाट में स्नान के दौरान नदी के तेज धार के कारण डूब गए थे। घाट पर लोग बहुत कम थे, डूब रहे तीनों को बचाने के लिए स्नान कर रही एक महिला ने साड़ी फेंक कर बचाने का प्रयास किया था। लेकिन बच्चे तेज धार के कारण साड़ी नहीं पकड़ पाए। साथ में स्नान कर रहे दो लड़के तीनों को डूबते हुए देखकर भाग गए। बचाने का प्रयास करने वाली महिला भी घर चली गई। काफी देर बाद कुछ लोगों ने साइकिल और कपड़ा देखकर माइकिंग कराई, तो लोगों को हादसे की सूचना मिली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *