डूंगरपुर पुलिस ने चार एनडीपीएस मामलों में जब्त 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। भंडारिया घाटा स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह और अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेज सिंह की मौजूदगी में निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान संबंधित थाना अधिकारियों और मालखाना प्रभारियों ने भी सहयोग किया। रिकॉर्ड से मिलान के बाद नष्ट किया माल पुलिस के अनुसार, जिले के चार मामलों से संबंधित कुल 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थ को भंडारिया घाटा केंद्र में जलाकर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने रिकॉर्ड और जब्त माल का मिलान भी किया, ताकि निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। लंबे समय से मालखानों में रखा था जब्त माल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण के लिए राज्य स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डूंगरपुर में मालखानों में लंबे समय से रखे निस्तारण योग्य मादक पदार्थों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। मालखानों में सुरक्षित निस्तारण पर जोर पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित होता है। साथ ही मालखानों में रखे जब्त माल के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में भी मदद मिलती है।


