डीडी पुरम निर्माण कार्यों पर धरना:सपा नेताओं ने उठाई अव्यवस्थाओं की शिकायत, जाम से व्यापारी परेशान

डीडी पुरम निर्माण कार्यों पर धरना:सपा नेताओं ने उठाई अव्यवस्थाओं की शिकायत, जाम से व्यापारी परेशान

बरेली के पॉश व्यावसायिक क्षेत्र डीडी पुरम में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से पैदा हुई अव्यवस्थाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला के नेतृत्व में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई घटने, फुटपाथ के बदले स्वरूप और सुस्त गति से चल रहे कार्यों के चलते पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सपा नेता मयंक शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में पार्षद, विधायक (कैबिनेट मंत्री), सांसद और मेयर सभी भाजपा के हैं, इसके बावजूद पूरा इलाका अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ठेकेदार पर काम में देरी को लेकर नोटिस और पेनल्टी लगी थी, उसे पहले चरण का काम अधूरा रहते ही दोबारा काम सौंप दिया गया, जो भ्रष्टाचार और मिलीभगत की ओर इशारा करता है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। धरने में शामिल हुईं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि विकास कार्यों में जनता की सहूलियत और सुगम यातायात का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं सीए अशोक शुक्ला, राजेश मालिक और तेजपाल सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि अव्यवस्थित निर्माण के कारण बाजार का कारोबार ठप पड़ गया है। धरने में अनुज गंगवार, भुवनेश यादव, विक्रांत सिंह पाल, दीपक यादव, समयुन खान, कलेश ठाकुर, अभिषेक यादव, किशन यादव, मुशाहिद खान, सैयद नाजिश उस्मानी, शानू मेवाती, हेमा बत्तरा, मोहसिन खान, ऐना खान, अमन यादव, अभिषेक रॉय, रवि कुमार गौतम, आदित्य कश्यप, मुजाहिद खान, जावेद मलिक गद्दी, महेश यादव, अरुण यादव, मोहित प्रजापति, अनिकेत सिंह, अनुज उपाध्याय, रोहित प्रजापति, इस्राफील राशमी, अकरम, ओमवीर यादव, हरवीर बॉबी, संगीता कौशल, धर्मेश, राशिद, केशव मिश्रा और फरान अंसारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *