पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत डीडवाना जिले की पांच पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मकराना, परबतसर, नावां, इटावा-बामणिया और पीलवा पंचायत समितियों के 87 वार्डों में 545 मतदान केंद्रों पर 4 लाख 85 हजार 454 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 2,600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना सोमवार को बांगड़ कॉलेज में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदानकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 34 मतदान केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जिले में बनाए गए 545 मतदान केंद्रों में से 34 केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। चुनाव व्यवस्था की निगरानी के लिए एरिया मजिस्ट्रेट, सहायक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया में कुल 3,945 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 130 आरओ और 45 जोनल मजिस्ट्रेट भी चुनाव व्यवस्था पर नजर रखेंगे। एसपी के नेतृत्व में 2,600 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। जिले में 5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 20 वृत्ताधिकारी एवं निरीक्षकों सहित करीब 2,600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस की अलग-अलग टीमें और मोबाइल गश्ती दल क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेंगे। 5 नवंबर को पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के बाद 5 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। लगातार चुनावी गतिविधियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं।

