डीओडी मशीन से10 मिनट में होंगे 75 से ज्यादा बॉडीटेस्ट:अस्पतालों में लंबी लाइन से मिलेगी छुट्टी, ग्रामीण भी करा सकेंगे सस्ता चेकअप

डीओडी मशीन से10 मिनट में होंगे 75 से ज्यादा बॉडीटेस्ट:अस्पतालों में लंबी लाइन से मिलेगी छुट्टी, ग्रामीण भी करा सकेंगे सस्ता चेकअप

अब हेल्थ चेकअप के लिए अस्पतालों में लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक नई डीओडी (डॉक्टर्स ऑन ड्यूटी) मशीन पेश की गई है। यह मशीन सिर्फ 10 मिनट में शरीर के 75 से ज्यादा टेस्ट कर सकती है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के स्टॉल पर इसे दिखाया गया। डॉ. श्रेय श्रीवास्तव ने बताया कि यह मशीन ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए है, ताकि वे कम दाम में हेल्थ चेकअप करा सकें और डॉक्टर से सलाह ले सकें। यह मशीन वजन, बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, नाड़ी और 25 से ज्यादा लंग्स फंक्शन टेस्ट करती है। इसका एआई भविष्य की बीमारियों का अनुमान लगाकर खान-पान में बदलाव भी सुझाता है। इस मशीन की कीमत 3 लाख से 3.50 लाख रुपए है। टेस्ट का खर्च 25 से 400 रुपए तक आता है। लगातार अस्पतालों में बढ़ती भीड़ को कहीं ना कहीं यह मशीन काफी हद तक कम कर देगी,इस तरह की मशीन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कहीं ना कहीं क्रांति लाई जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *