छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) पूरक/अवसर परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। पहले ईयर की परीक्षा 16 नवंबर से 2 दिसंबर और दूसरे ईयर की परीक्षा 17 से 30 नवंबर तक होगी। सभी पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगे। मंडल ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। पहले ईयर में 8 पेपर, 16 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा डीएलएड पहले ईयर की परीक्षा 16 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। इसमें कुल 8 पेपर होंगे। 16 नवंबर: बाल विकास और सीखना 18 नवंबर: ज्ञान, पाठ्यचर्या व शिक्षण शास्त्र 20 नवंबर: शैक्षिक तकनीकी 23 नवंबर: हिंदी भाषा शिक्षण स्तर-एक 26 नवंबर: अंग्रेजी भाषा प्रोफिसिएंसी 28 नवंबर: गणित व गणित शिक्षण 1 दिसंबर: पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण 2 दिसंबर: शालेय संस्कृति, प्रबंधन एवं विकास दूसरे ईयर की परीक्षा 17 नवंबर से दूसरे ईयर की परीक्षा 17 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी। इसमें 6 परीक्षा दिवस रखे गए हैं। 17 नवंबर: आधुनिक विश्व के संदर्भ में भारतीय शिक्षा 19 नवंबर: सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश में संज्ञान एवं अधिगम 21 नवंबर: विविधता, समावेशी शिक्षा और जेंडर 25 नवंबर: हिंदी भाषा शिक्षण स्तर-दो 27 नवंबर: अंग्रेजी भाषा प्रोफिसिएंसी भाग-1 और संस्कृत शिक्षण भाग-2 30 नवंबर: गणित व गणित शिक्षण अथवा विज्ञान शिक्षण अथवा सामाजिक विज्ञान शिक्षण परीक्षा से पहले 9 बजे सेंटर पहुंचना होगा मंडल की टाइमिंग के मुताबिक परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। उत्तर पुस्तिका का वितरण 9:05 बजे, प्रश्न पत्र का वितरण 9:10 बजे और उत्तर लिखने का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। मंडल ने परीक्षार्थियों को टाइम टेबल ध्यान से देखने के निर्देश दिए हैं। यदि शासन की ओर से किसी दिन छुट्टी या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। जरूरत पड़ने पर मंडल बिना पूर्व सूचना के परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव कर सकता है।

