डिबाई में रेस्क्यू ऑपरेशन:कुएं में गिरे विशालकाय सांड को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

डिबाई में रेस्क्यू ऑपरेशन:कुएं में गिरे विशालकाय सांड को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

बुलंदशहर में डिबाई क्षेत्र के ग्राम फतेहाबाद में एक विशालकाय सांड गहरे कुएं में गिर गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। स्नेक हैंडलर पवन कुमार और मुकेश प्रधान शेखूपुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण सांड को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में बचाव दल ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा मशीन के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक सांड को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। बेजुबान पशु की जान बचाने के लिए बचाव दल ने तत्परता दिखाई। सांड के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उन्होंने पवन कुमार, मुकेश प्रधान शेखूपुर और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। साथ ही ग्रामीणों ने खुले कुओं को ढकने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *