संतकबीरनगर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के धनघटा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। धनघटा विधायक गणेश चौहान और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। पार्किंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था देखी निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कार्यक्रम स्थल, आने-जाने के रास्तों, पार्किंग, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने आम लोगों और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन के इंतजामों का भी जायजा लिया। भीड़ नियंत्रण और यातायात पर जोर एएसपी ने भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ड्यूटी पॉइंट तय करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। अधिकारियों को आपसी तालमेल के निर्देश एएसपी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

