ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:देवरिया में काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:देवरिया में काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

देवरिया में गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय मो. नसीम अंसारी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे शर्मा ढाबा के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। नसीम शहर की एक दुकान पर काम करते थे। देर रात काम खत्म होने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा स्थित कांशीराम आवास निवासी मो. नसीम अंसारी (65) पुत्र इस्लाम अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, नसीम रोज की तरह गुरुवार को भी काम पर गए थे। देर रात काम खत्म होने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में शर्मा ढाबा के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नसीम की मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी साबिरा, बेटे वसीम और परिवार के अन्य सदस्यों को गहरा सदमा लगा। नसीम दुकान पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *