गोपालगंज के थावे-सीवान रेलखंड पर देवी हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए थे, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह घटना थावे जंक्शन के पास देवी हॉल्ट पर हुई। बताया जाता है कि 35 वर्षीय युवक सवारी गाड़ी संख्या 55113 सीवान-थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को तत्काल मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला निवासी अलाउद्दीन मियां के बेटे अजरूद्दीन मियां(35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थावे जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गोपालगंज के थावे-सीवान रेलखंड पर देवी हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए थे, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह घटना थावे जंक्शन के पास देवी हॉल्ट पर हुई। बताया जाता है कि 35 वर्षीय युवक सवारी गाड़ी संख्या 55113 सीवान-थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को तत्काल मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला निवासी अलाउद्दीन मियां के बेटे अजरूद्दीन मियां(35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थावे जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

