बेतिया जिले के छावनी रेलवे ढाला पर मुर्गियों से भरे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बंद बैरियर को तोड़ दिया। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़बड़ी मच गई। अच्छी बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है, जबकि रेलवे कर्मियों ने बैरियर की मरम्मत शुरू कर दी है।
मौके पर भीड़ जमा हो गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन आने वाली थी, इसलिए बैरियर बंद था। सड़क पर वाहनों का आना-जाना रुका हुआ था। मैनाटांड़ की तरफ से आ रहे पिकअप चालक ने बंद बैरियर को नहीं देखा और सीधे उससे टकराकर तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से लोगों में भगदड़ मच गई। बैरियर टूटने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया और जांच शुरू की। रेलवे कर्मचारियों ने भी टूटे बैरियर को देखकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। बेतिया जिले के छावनी रेलवे ढाला पर मुर्गियों से भरे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बंद बैरियर को तोड़ दिया। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़बड़ी मच गई। अच्छी बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है, जबकि रेलवे कर्मियों ने बैरियर की मरम्मत शुरू कर दी है।
मौके पर भीड़ जमा हो गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन आने वाली थी, इसलिए बैरियर बंद था। सड़क पर वाहनों का आना-जाना रुका हुआ था। मैनाटांड़ की तरफ से आ रहे पिकअप चालक ने बंद बैरियर को नहीं देखा और सीधे उससे टकराकर तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से लोगों में भगदड़ मच गई। बैरियर टूटने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया और जांच शुरू की। रेलवे कर्मचारियों ने भी टूटे बैरियर को देखकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

