नालंदा में एक शादीशुदा युवक का ट्रांसफॉर्मर के पोल से फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान बारा बिगहा के धर्मेंद्र पासवान (32) के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि अफेयर के चलते उसकी हत्या हुई है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को ट्रांसफॉर्मर से लटका दिया गया है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… 2 साल से चल रहा था अफेयर मृतक के पिता अरुण पासवान ने बताया कि धर्मेंद्र की शादी 2014 में हुई थी और उसके 2 बेटे हैं। वो चेन्नई की एक कंपनी में काम करता था। हाल ही में धर्मेंद्र 21 अगस्त को गांव लौटा था। शादीशुदा होने के बावजूद धर्मपुर गांव की एक लड़की से उसका करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब ढाई-तीन बजे धर्मेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वहां से 500 रुपए लिए थे। इसके बाद गांव आकर उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। शाम करीब 5 बजे दोबारा धर्मपुर गया। वहां से लौटने पर पत्नी और परिवार को लोगों ने उसे फटकार लगाई। पिता बोले- हत्या कर शव लटका दिया सोमवार सुबह परिजनों को मुखिया और चौकीदार से सूचना मिली कि धर्मेंद्र का शव गांव में ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका है। पिता अरुण पासवान का सीधा आरोप है कि प्रेमिका के पिता और परिजन ने ही धर्मेंद्र की हत्या की है। दावा किया कि आरोपी चार पहिया वाहन से शव लेकर आए थे। महतो जी के खेत के पास गाड़ी खड़ी कर शव को यहां लटका दिया। वहां उसका गमछा भी गिरा हुआ मिला है। ग्रामीणों को भी हत्या का शक- जमीन से सटा था पैर धर्मेंद्र के साथ रहने वाले ग्रामीण लाल चंद मांझी ने भी हत्या की आशंका जताई है। उसने बताया कि शाम 5 बजे तक वह हमारे साथ था। इसके बाद घर चला गया। सुबह एक किसान ने बताया कि कोई मरा पड़ा है। जब हम वहां गए तो देखा कि शव गमछे के सहारे एंगल से बंधा था, लेकिन उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। यह सुसाइड नहीं है, उसे मारकर लटकाया गया है। सुसाइड की आशंका, जांच में जुटी पुलिस नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। नालंदा में एक शादीशुदा युवक का ट्रांसफॉर्मर के पोल से फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान बारा बिगहा के धर्मेंद्र पासवान (32) के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि अफेयर के चलते उसकी हत्या हुई है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को ट्रांसफॉर्मर से लटका दिया गया है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… 2 साल से चल रहा था अफेयर मृतक के पिता अरुण पासवान ने बताया कि धर्मेंद्र की शादी 2014 में हुई थी और उसके 2 बेटे हैं। वो चेन्नई की एक कंपनी में काम करता था। हाल ही में धर्मेंद्र 21 अगस्त को गांव लौटा था। शादीशुदा होने के बावजूद धर्मपुर गांव की एक लड़की से उसका करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब ढाई-तीन बजे धर्मेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वहां से 500 रुपए लिए थे। इसके बाद गांव आकर उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। शाम करीब 5 बजे दोबारा धर्मपुर गया। वहां से लौटने पर पत्नी और परिवार को लोगों ने उसे फटकार लगाई। पिता बोले- हत्या कर शव लटका दिया सोमवार सुबह परिजनों को मुखिया और चौकीदार से सूचना मिली कि धर्मेंद्र का शव गांव में ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका है। पिता अरुण पासवान का सीधा आरोप है कि प्रेमिका के पिता और परिजन ने ही धर्मेंद्र की हत्या की है। दावा किया कि आरोपी चार पहिया वाहन से शव लेकर आए थे। महतो जी के खेत के पास गाड़ी खड़ी कर शव को यहां लटका दिया। वहां उसका गमछा भी गिरा हुआ मिला है। ग्रामीणों को भी हत्या का शक- जमीन से सटा था पैर धर्मेंद्र के साथ रहने वाले ग्रामीण लाल चंद मांझी ने भी हत्या की आशंका जताई है। उसने बताया कि शाम 5 बजे तक वह हमारे साथ था। इसके बाद घर चला गया। सुबह एक किसान ने बताया कि कोई मरा पड़ा है। जब हम वहां गए तो देखा कि शव गमछे के सहारे एंगल से बंधा था, लेकिन उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। यह सुसाइड नहीं है, उसे मारकर लटकाया गया है। सुसाइड की आशंका, जांच में जुटी पुलिस नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

