ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:बालाघाट में तीन युवक घायल, अस्पताल में एडमिट

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:बालाघाट में तीन युवक घायल, अस्पताल में एडमिट

बालाघाट जिले के भरवेली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। हीरापुर गांव के पास रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह हादसा तब हुआ जब बैहर की ओर से बालाघाट आ रहे एक ट्रक ने युवकों की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घायल युवकों की पहचान ग्राम जोधीटोला जरेरा निवासी दिनेश मर्सकोले, विजय कुसराम और सोनू मोहते के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक किसी काम से बालाघाट आए थे। देर शाम वे एक ही बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हीरापुर के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भरवेली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *