पीलीभीत के माधौटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची की मां के जेठ के बेटे पर है। घटना 4 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। बच्ची घर के कमरे में टीवी देख रही थी, जबकि उसकी मां आंगन में सो रही थी। इसी दौरान कमरे से बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर मां अंदर पहुंची। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला दोपहर में घर के आंगन में सो रही थी। उसकी 7 वर्षीय बेटी अंदर कमरे में टीवी देख रही थी। उसी कमरे में महिला के जेठ का बेटा भी मौजूद था। कुछ देर बाद बच्ची के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर मां तुरंत कमरे में पहुंची। मां को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला शिकायत में महिला ने बताया कि कमरे में पहुंचने पर उसने आरोपी को अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करते देखा। मां ने शोर मचाया तो आरोपी मौका पाकर वहां से भाग गया। घटना के बाद महिला सीधे थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलते ही पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मामला सामने आने के बाद माधौटांडा पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची से जुड़ी संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस बोली- जांच के साथ आगे की कार्रवाई होगी थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

