टीवी एक्टर राजेश ने धर्मारण्य वेदी पर किया पिंडदान:पूर्वजों के साथ नेपाल त्रासदी में मरने वालों के लिए की प्रार्थना, कहा- पितृपक्ष में गयाजी आना सौभाग्य

टीवी एक्टर राजेश ने धर्मारण्य वेदी पर किया पिंडदान:पूर्वजों के साथ नेपाल त्रासदी में मरने वालों के लिए की प्रार्थना, कहा- पितृपक्ष में गयाजी आना सौभाग्य

टीवी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘रोसेश साराभाई’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार पितृपक्ष के मौके पर गयाजी पहुंचे। यहां धर्मारण्य वेदी पर उन्होंने अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण किया। इसके बाद उन्होंने सीताकुंड पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। ​ राजेश कुमार ने कहा कि पितृपक्ष की शुरुआत में गयाजी आकर पिंडदान करना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। इस बार का यह अवसर मेरे लिए और भी विशेष बन गया। नेपाल में हुई हालिया त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए भी विशेष रूप से प्रार्थना और पिंडदान किया। कुछ तस्वीरें… ‘गयाजी तो मेरा अपना शहर है’ राजेश कुमार ने बताया कि मैं मूल रूप से गयाजी का ही रहने वाला हूं, इसलिए अपने गृहनगर और जन्मभूमि पर आकर पिंडदान करना मेरे लिए भावुक और सुखद क्षण है। पितृपक्ष के दौरान दूर-दूर से गयाजी आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को यहां आकर आत्मिक शांति और खुशी का अहसास होता है।
‘जीवित से ज्यादा मृत परिजनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी’ अभिनेता राजेश कुमार ने कहा, हम लोग जीवित परिजनों का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन उससे दोगुनी जिम्मेदारी हमारी अपने मृत पूर्वजों के प्रति होती है। पितृपक्ष के ये 15 दिन अपने पितरों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे उत्तम समय है।​ उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साल में इन 15 दिनों का समय निकालकर अपने पूर्वजों के लिए तर्पण और याद जरूर करना चाहिए। कई लोग इस मौके का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं, लेकिन जीवन में पितरों का आशीर्वाद होना बहुत जरूरी है। ​कॉमेडी शो से मिली लोकप्रियता गयाजी से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार भारतीय टेलीविजन और हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने चेहरे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘रोसेश साराभाई’ के किरदार और उनके अनोखे कविता वाचन के अंदाज से मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘खिचड़ी’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘नीली छतरी वाले’ और हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों-सीरियल्स में बेहतरीन अभिनय किया है। अभिनय के साथ-साथ राजेश कुमार प्राकृतिक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) को बढ़ावा देने के लिए भी जाने जाते हैं। टीवी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘रोसेश साराभाई’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार पितृपक्ष के मौके पर गयाजी पहुंचे। यहां धर्मारण्य वेदी पर उन्होंने अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण किया। इसके बाद उन्होंने सीताकुंड पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। ​ राजेश कुमार ने कहा कि पितृपक्ष की शुरुआत में गयाजी आकर पिंडदान करना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। इस बार का यह अवसर मेरे लिए और भी विशेष बन गया। नेपाल में हुई हालिया त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए भी विशेष रूप से प्रार्थना और पिंडदान किया। कुछ तस्वीरें… ‘गयाजी तो मेरा अपना शहर है’ राजेश कुमार ने बताया कि मैं मूल रूप से गयाजी का ही रहने वाला हूं, इसलिए अपने गृहनगर और जन्मभूमि पर आकर पिंडदान करना मेरे लिए भावुक और सुखद क्षण है। पितृपक्ष के दौरान दूर-दूर से गयाजी आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को यहां आकर आत्मिक शांति और खुशी का अहसास होता है।
‘जीवित से ज्यादा मृत परिजनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी’ अभिनेता राजेश कुमार ने कहा, हम लोग जीवित परिजनों का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन उससे दोगुनी जिम्मेदारी हमारी अपने मृत पूर्वजों के प्रति होती है। पितृपक्ष के ये 15 दिन अपने पितरों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे उत्तम समय है।​ उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साल में इन 15 दिनों का समय निकालकर अपने पूर्वजों के लिए तर्पण और याद जरूर करना चाहिए। कई लोग इस मौके का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं, लेकिन जीवन में पितरों का आशीर्वाद होना बहुत जरूरी है। ​कॉमेडी शो से मिली लोकप्रियता गयाजी से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार भारतीय टेलीविजन और हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने चेहरे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘रोसेश साराभाई’ के किरदार और उनके अनोखे कविता वाचन के अंदाज से मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘खिचड़ी’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘नीली छतरी वाले’ और हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों-सीरियल्स में बेहतरीन अभिनय किया है। अभिनय के साथ-साथ राजेश कुमार प्राकृतिक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) को बढ़ावा देने के लिए भी जाने जाते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *