हनुमानगढ़ पुलिस ने टिब्बी में युवती के घर हुई चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी हुआ सोने-चांदी के जेवर और गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 2 सितंबर को टिब्बी के वार्ड नंबर 12 निवासी कुमारी मोनिका पुत्री रणवीर ने टिब्बी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोनिका ने बताया कि वह घर पर ताला लगाकर अपने मामा के घर गई थी। जब वह घर लौटी तो ताला और कुंडा टूटा हुआ मिला। अलमारी भी खुली पड़ी थी और उसमें से सोना-चांदी के आभूषण और गैस सिलेंडर गायब थे। चोरों ने रात में ताला तोड़कर यह सामान चुरा लिया था। इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। दोनों आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज
मामले की जांच करते हुए टिब्बी पुलिस ने जीत सिंह (52) पुत्र देशा सिंह निवासी वार्ड नंबर 22 टिब्बी और प्रगट सिंह (30) पुत्र जसवंत सिंह उर्फ काला निवासी वार्ड नंबर 8 टिब्बी को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है और बाकी सामान के बारे में पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार, जीत सिंह के खिलाफ पहले से एनडीपीएस के चार मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रगट सिंह के खिलाफ सेंधमारी का एक और आरपीजीओ एक्ट के 5 मामले पहले से चल रहे हैं।

